Hanuman Chalisa

मन्नत पूरी न होने पर मंदिरों में की तोड़फोड़, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2023 (00:37 IST)
इंदौर (मध्‍यप्रदेश)। इंदौर के 2 मंदिरों में तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने आरोपी से शुरुआती पूछताछ के हवाले से बताया कि उसने भगवान से मन्नत मांगी थी कि बचपन में एक दुर्घटना में खराब हुई उसकी आंख ठीक हो जाए और वह यह प्रार्थना पूरी नहीं होने से खिन्न था।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत चौबे ने शुक्रवार को बताया कि हाल ही में रात के वक्त चंदन नगर और छत्रीपुरा के 2 मंदिरों में तोड़फोड़ कर प्रतिमा खंडित करने के मामले में शुभम कैथवास (24) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि उसकी एक आंख बचपन में दुर्घटनावश कांच घुसने से खराब हो गई थी और उसने भगवान से मन्नत मांगी थी कि वह इस आंख को ठीक कर दें।

चौबे ने कहा, पूछताछ में कैथवास ने हमें बताया कि वह अपनी यह प्रार्थना पूरी नहीं होने से खिन्न था। हालांकि हम मंदिरों में तोड़फोड़ के संवेदनशील मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी पहली नजर में मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होता है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कैथवास के पिता की हार्डवेयर की छोटी-सी दुकान है, लेकिन आरोपी कोई काम नहीं करता है और यहां-वहां घूमता रहता है। चौबे ने बताया कि पुलिस ने कैथवास के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 295-ए (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर किए गए विद्वेषपूर्ण कार्य) के तहत मामला दर्ज किया है। (सांकेतिक फोटो) 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख