Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूजा अहिरवार ने अपने 31वें जन्मदिन पर जबलपुर से सनावदिया आकर किया 103 पेड़ों का पौधारोपण

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pooja Ahirwar

WD Feature Desk

, शनिवार, 12 जुलाई 2025 (14:30 IST)
पद्मश्री डॉ जनक पलटा मगिलिगन से प्रेरित होकर हर बार की तरह पूजा अहिरवार ने उनकी उपस्थिति में जबलपुर से सनावादिया आकर अपने 31वे जन्मदिन पर दूतनी पहाड़ी पर 103 पेड़ो का पौधारोपण किया।

पूजा अहिरवार ICMR-NIRTH, जबलपुर में (मेडीकल सोशल वर्कर) के पद पर कार्यरत है, जो जनक दीदी की तरह अपने जन्मदिन को पेड़ लगाकर ही सेलिब्रेट करती है! और सभी को ये संदेश देती हैं कि आधुनिक जन्मदिन में प्लास्टिक के गुब्बारे और भी कई सारे प्लास्टिक से सजावटी सामानों, चीज़ों का उपयोग करने की बजाय हरियाली बढ़ानी है। 
 
जनक दीदी के आशीर्वाद के साथ पूजा अहिरवार के साथ प्रद्युम्न गुर्जर, शैलेन्द्र यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर), प्रियांशी मंडलोई (सोशल वर्क स्टूडेंट), तुहिना झा (इंटर्न), विनोद यादव (इंटर्न) सतेंद्र यादव, सागर जाटवा इन सभी के साथ मिलकर सभी ने गड्ढे़ अपने हाथ से खोदे और पौधारोपण किया। उन सभी ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया कि अपना जन्मदिन भी यही आकर इसी तरह मनाएंगे और समाज को संदेश दिया कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जागरूक बने।
 
रिपोर्ट: पूजा अहिरवार

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान तक पहुंची, सड़कों पर तैर रही है नाव, बाढ़ में फंसे लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू