Hanuman Chalisa

Raja Sonam: राजा की हत्या में पकड़ाया ग्वालियर का बिल्डर, उगलेगा राज, कहा मैं बताऊंगा पूरी कहानी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 25 जून 2025 (14:15 IST)
राजा रघुवंशी हत्याकांड का रहस्‍य खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसमें एक नया एंगल आ गया है। पुलिस ने फ्लैट मालिक लोकेंद्र को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने उसे 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है। अब शिलांग पुलिस लोकेंद्र को इंदौर लेकर आएगी।

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबार और फ्लैट के मालिक लोकेंद्र तोमर को ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा गया है। राजा की हत्या के बाद सोनम शिलांग से लौटकर इंदौर में लोकेंद्र के फ्लैट में ही रुकी थी। लोकेंद्र को सोमवार को शिलांग एसआईटी ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को शिलांग एसआईटी ने उसे कोर्ट में पेश किया। शिलांग पुलिस को कोर्ट ने लोकेंद्र की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी है।

तोमर को इंदौर लाएगी पुलिस : अब शिलांग पुलिस लोकेंद्र को इंदौर लेकर आएगी। इसके बाद फ्लाइट से उसे गुवाहटी और फिर सड़क मार्ग से शिलांग ले जाया जाएगा। शिलांग में उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस इंदौर लाने से पहले उसका मेडिकल टेस्ट कराएगी। इसके बाद बाय रोड इंदौर के लिए रवाना होगी।

मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा : पुलिस के द्वारा पेशी के लिए जाते वक्त लोकेंद्र ने मीडिया से बात की। उसने कहा कि मुझे अभी आरोपों का पता नहीं है। मैं छूटकर आऊंगा तो प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और सब सच बताऊंगा। इससे पहले पुलिस ने लोकेंद्र का मेडिकल चेकअप भी कराया।

इसी फ्लैट में रूकी थी सोनम : बता दें कि राजा की हत्या के बाद में लोकेंद्र की बिल्डिंग के फ्लैट में सोनम 30 मई से 7 जून तक रुकी थी। लोकेंद्र ने यह बिल्डिंग शिलोम जेम्स को किराए पर दी थी। पुलिस सोमवार शाम करीब 4.30 बजे ग्वालियर के गांधीनगर में एमके प्लाजा के फ्लैट नंबर 105 में पहुंची थी। प्लाजा के गार्ड ने बताया कि सिविल ड्रेस में चार लोग आए थे। उन्होंने गाड़ी दूर ही खड़ी कर दी थी। वे अपने साथ लोकेंद्र तोमर को ले गए हैं। लोकेंद्र के फ्लैट से ही एक बैग गायब हुआ था जिसकी पुलिस को तलाश थी। बैग के साथ कई मोबाइल भी थे। आरोप है कि लोकेंद्र के इशारे पर ही बिल्डिंग के कॉन्ट्रेक्टर शिलोम जेम्स और गार्ड बलवीर अहिरवार ने वह बैग जला दिया था। कोर्ट ने इन दोनों आरोपियों को भी सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख