Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत

Advertiesment
Rajnath Singh Relative Dies
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक रिश्तेदार की मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे शिप्रा थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक के शव को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली भेजा गया है, जबकि उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाएगा।  मृतक की पहचान प्रभात सिंह (29) के रूप में हुई है। वे उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती स्थित गाईघाट क्षेत्र के निवासी थे। उनके पिता प्रदीप सिंह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाई बताए जा रहे हैं।
 
पुलिस के मुताबिक प्रभात सिंह अपने तीन परिचितों के साथ किसी काम से देवास आए थे। गुरुवार रात वे कार से इंदौर की ओर लौट रहे थे। रास्ते में शिप्रा क्षेत्र के पास किसी कार्य के लिए उन्होंने कार रोकी। जब वे दोबारा कार में बैठने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी।  हादसे में प्रभात सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनके साथियों ने उन्हें तत्काल अरविंदो अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में न बरतें ढिलाई, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव के सख्त निर्देश