Hanuman Chalisa

इंदौर में 21 टन लोहे के कबाड़ से बनाया राम मंदिर

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2023 (17:21 IST)
Ram temple built from iron scrap : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 21 टन लोहे के कबाड़ का प्रयोग करके राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है। यह प्रतिकृति अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की है जिसका उद्घाटन अगले साल 22 जनवरी को होना निर्धारित है। खास बात यह है कि इस प्रतिकृति के निर्माण में मुस्लिम कारीगर भी शामिल हैं।
 
शहर के विश्राम बाग में इस प्रतिकृति के निर्माण का बीड़ा महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उठाया। उन्होंने रविवार को कहा, यह प्रतिकृति भगवान राम के संदेश के साथ ही इंदौर की स्वच्छता का संदेश भी दुनियाभर में पहुंचाएगी।

भार्गव ने बताया कि यह प्रतिकृति अपशिष्ट प्रबंधन के उस 3 आर (रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल) फॉर्मूला पर आधारित है, जिसके बूते केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर लगातार छह सालों से अव्वल बना हुआ है।
 
उन्होंने बताया कि लगभग तीन महीने में तैयार प्रतिकृति 40 फुट लंबी, 27 फुट चौड़ी और 24 फुट ऊंची है और इसमें बिजली के खंभों, वाहनों आदि चीजों का 21 टन लौह कबाड़ लगा है। महापौर ने बताया कि प्रतिकृति को आकार देने वाले कारीगरों में हिंदू और मुस्लिम, दोनों समुदायों के कारीगर शामिल हैं।
 
प्रतिकृति के निर्माण से जुड़ी एक निजी कंपनी के मालिक उज्ज्वल सिंह सोलंकी ने बताया, जब हमने तीन महीने पहले यह प्रतिकृति बनानी शुरू की, तब अयोध्या का राम मंदिर बनकर तैयार नहीं हुआ था। लिहाजा प्रतिकृति का डिजाइन तय करने में हमने जानकारों के साथ ही इंटरनेट की भी मदद ली।
 
सोलंकी ने बताया कि राम मंदिर की प्रतिकृति के निर्माण में 60 से 70 लाख रुपए का खर्च अनुमानित है और रंगरोगन और विद्युत सज्जा के जरिए इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान डील मानने से इजराइल का साफ इनकार, 300 अरब डॉलर के फंड पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल

LIVE: NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर रोक

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

अगला लेख