Biodata Maker

दुष्कर्म के आरोप में फरार विधायक पुत्र करण मोरवाल मक्सी से गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (18:30 IST)
इंदौर। दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को इंदौर की महिला थाना पुलिस ने मक्सी से गिरफ्तार कर लिया है। उसे महिला थाना पुलिस इंदौर लेकर पहुंची है। इंदौर पुलिस और महिला थाना पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। करण पर इंदौर के राजेन्द्र नगर में रहने वाली महिला नेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
 
महिला थाना पुलिस ने करण को मक्सी बायपास पर पकड़ा। वह अपने दोस्त राहुल के साथ भागने की फिराक में था। पुलिस ने उनकी कार भी जब्त कर ली है। कोर्ट ने मोरवाल को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस ने कोर्ट से 2 दिन का रिमांड मांगा था। इसके बाद उसे वापस महिला पुलिस थाना पूछताछ के लिए लाया गया। 
करीब 6 महीने से फरार चल रहा था करण मोरवाल और पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने करण पर घोषित इनामी राशि को 2 बार बढ़ा दिया था।
 
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी चेतावनी देते हुए कहा था कि करण जल्द ही सरेंडर करें नहीं तो ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जो दूसरे लोगों के लिए नजीर बनेगी। इसी बीच पुलिस ने करण की तलाश में कई जगह दबिश दी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हार्मुज तो खुला हुआ था, हमने ही समस्या खड़ी की, अमेरिकी सांसद ने की ट्रंप की खिंचाई

Iran Israel US War के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

ईरान युद्ध का असर: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.70 पर, क्या 100 तक जाएगा?

ईरान का इजरायल पर 'Wave 83' हमला : मिसाइलों पर दुनिया के लिए लिखा- 'Thank You INDIA'

लॉकडाउन पर सरकार का बड़ा बयान: हरदीप पुरी बोले- कोई योजना नहीं, अफवाहों से बचें

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : योगी आदित्यनाथ

बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह, बोले- विक्ट्रिम कार्ड खेलती हैं, कभी टूट जाता पैर, कभी बांध लेतीं पट्टी...

दिग्गज बोले, जेवर बना यूपी का गहना, वैश्विक हब बनने की ओर अग्रसर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

PM मोदी ने की सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात, जानिए पश्चिम एशिया को लेकर क्‍या हुई चर्चा?

केले के रेशों से बुना हरित भविष्य, मेरठ के हथकरघा से निकल रहीं इको-फ्रेंडली साड़ियां

अगला लेख