Hanuman Chalisa

शॉपिंग मॉल में महिला सफाईकर्मी से दुष्कर्म, कर्मचारी गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (11:28 IST)
Indore Rape Case: इंदौर के एक शॉपिंग मॉल (shopping mall) में एक महिला सफाईकर्मी (female sweeper) के साथ रेप का मामला सामने आया है। रेप के आरोप में पुलिस ने निजी कम्पनी के 26 वर्षीय एक अफसर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी।
 
महिला पुलिस थाने की प्रभारी प्रीति तिवारी ने बताया कि 35 वर्षीय महिला सफाईकर्मी से दुष्कर्म के आरोप में चिरंजीव सतनात निवासी हावड़ा (बंगाल) (26) को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पीड़िता एक निजी कंपनी में उसके मातहत काम करती है।
 
तिवारी ने बताया कि महिला सफाईकर्मी जब 25 सितंबर को काम के लिए शॉपिंग मॉल गई तो आरोपी ने उसे जेंट्स टॉयलेट में बुलाकर उसके साथ कथित रूप से रेप किया। तिवारी के अनुसार पीड़िता शादीशुदा है और उसका 1 बच्चा भी है। तिवारी ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 (दुष्कर्म) और धारा 506 (धमकाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख