Hanuman Chalisa

इंदौर में व्‍यापारी को लूटा, आंखों में झोंकी मिर्ची...

Webdunia
सोमवार, 22 नवंबर 2021 (15:46 IST)
इंदौर। शहर में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच चोइथराम मंडी में आज सुबह एक व्यापारी के साथ लूट की घटना हो गई, जिससे सनसनी फैल गई। खबरों के अनुसार यहां मंडी में व्‍यापार करने आए एक व्‍यापारी पर मिर्ची और ईंट से हमला कर बदमाश रुपए लूटकर फरार हो गए।

खबरों के अनुसार, आज सुबह 4 बजे के लगभग मंडी व्यापारी रवि चौधरी अपनी कार खड़ी कर जैसे ही बैग लेकर मंडी में निकले किसी ने उनकी आंख में मिर्ची झोंक दी और पीछे से सिर पर ईंट दे मारी, जिससे उनका बैग गिर गया तो वे चिल्लाए।

इसी बीच बैग से 10 हजार रुपए गिर गए, जो बदमाश लेकर चंपत हो गए, जबकि 10 हजार बच गए, क्योंकि आवाज सुनकर काफी लोग वहां आ गए और आरोपियों को ढूंढने की कोशिश की। हालांकि वे फरार हो गए।

व्‍यापारी चौधरी के मुताबिक, वे आरोपियों को देख नहीं सके, क्‍योंकि सुबह अंधेरा था, लेकिन उनकी संख्या 3 से अधिक हो सकती है। बैग में 20 हजार रुपए और कागजात थे। घटना की रिपोर्ट राजेंद्र नगर थाने में की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी

मानपुर में कांग्रेस नेता के रिश्तेदार पर हमला, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

अगला लेख