Hanuman Chalisa

दिल्ली पब्लिक स्कूल बस हादसा : कई बच्चे वेंटिलेटर पर

Webdunia
शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (23:34 IST)
इंदौर। शुक्रवार की शाम बायपास पर दिल्ली पब्लिक स्कूल बस दुर्घटना के बाद घायल बच्चों को बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां कई बच्चे वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। अस्पताल में डॉक्टरों की एक बड़ी टीम इन बच्चों को बचाने में लगी हुई है।
 
 
बॉम्बे हॉस्पिटल में जो घायल बच्चे हैं, उनके नाम हैं इंशिरा कुरैशी, मास्टर पर्थ, सौमिल आहूजा और शिवांग चावला। जो बच्चे वेंटिलेटर पर हैं उनके नाम हैं खुशी बजाज, अबीरा कुरैशी, देविक वाधवानी, बालू कल्याण सिंह।
 
सनद रहे कि शुक्रवार की देर शाम बायपास पर दिल्ली पब्लिक स्कूल की 27 नंबर की बस छुट्टी के बाद जब बच्चों को स्कूल से घर ले जा रही थी, तब बिचौली हप्सी के करीब वह ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बस ड्रायवर और उसमें सवार 5 बच्चों की मौत हो गई है, लेकिन मरने वाले बच्चों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
शनिवार को इंदौर के सभी स्कूल बंद : दिल्ली पब्लिक स्कूल के दर्दनाक हादसे के बाद इंदौर स्कूल फेडरेशन ने शनिवार के दिन शोक स्वरूप इंदौर की सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है।
 
 
सियागंज भी 2 बजे तक बंद रहेगा : इंदौर में हुई इस भीषण दुर्घटना ने पूरे शहर को गमजदा कर दिया है। जिसने भी बच्चों के बारे में सुना वह दहल गया। शहर के व्यस्ततम बाजारों में से एक सियागंज व्यापारी एसोसिएशन ने शनिवार को दोपहर 2 बजे तक शोक स्वरूप समस्त काम बंद रखने का फैसला किया है। इसी तरह दवा बाजार भी 1 बजे तक बंद रहेगा। (वेबदुनिया न्यूज)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

सऊदी अरब में भयावह हेलीकॉप्टर हादसा, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत

फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 11 लोगों की मौत, प्‍लेन में सवार थे स्काईडाइवर्स

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

CM मोहन यादव ने कुकरू में किया योगाभ्यास, रुद्राक्ष का रोपा पौधा, बोले- योग को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा

अगला लेख