Hanuman Chalisa

डीपीएस बस दुर्घटना से चेता प्रशासन, छोटे स्‍कूली वाहनों पर सख्ती

Webdunia
मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (21:23 IST)
इंदौर। हालिया भीषण हादसे में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के चार बच्चों और बस ड्राइवर की दर्दनाक मौत के बाद जिला प्रशासन ने वैन और तिपहिया वाहनों के जरिए विद्यार्थियों को स्कूल ले जाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी।


जिलाधिकारी निशांत वरवड़े ने कहा कि हम नहीं चाहते कि डीपीएस बस हादसे जैसी कोई दुर्घटना दोबारा हो, इसलिए तय मापदंडों का उल्लंघन करके बच्चों को स्कूल ले जाने और दोबारा घर छोड़ने वाले वैन और तिपहिया वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाये जाएंगे।

उन्होंने दो टूक कहा कि चूंकि शैक्षणिक परिवहन में इस्तेमाल हो रहीं जिले की अधिकांश वैन और तिपहिया वाहन तय पैमानों पर खरे नहीं उतरते। इसलिए इनके चालकों को बच्चों को स्कूल ले जाने और दोबारा घर छोड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इस बीच सैकड़ों वैन और तिपहिया वाहन चालकों ने अचानक हड़ताल कर दी और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रशासन उनकी आजीविका का ख्याल रखते हुए उन्हें विद्यार्थियों को स्कूल ले जाने और दोबारा घर छोड़ने का परमिट दे। मोटे अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 30 प्रतिशत बच्चे वैन और तिपहिया वाहनों के जरिए स्कूल आते-जाते हैं। इन वाहनों की हड़ताल से हजारों अभिभावकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

कनाड़िया क्षेत्र के बायपास रोड पर 5 जनवरी की शाम डीपीएस की तेज रफ्तार बस इस कदर अनियंत्रित हो गई कि वह डिवाइडर फांदकर समानांतर लेन में जा घुसी और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई थी। हादसे में छह से लेकर 13 वर्ष की आयु वाले चार स्कूली बच्चों के साथ बस ड्राइवर की मौत हो गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख