Hanuman Chalisa

heat wave: इंदौर में झुलसाती गर्मी, पहली बार तापमान 41 डिग्री पार, लू चलने का अंदेशा

Webdunia
शुक्रवार, 12 मई 2023 (09:26 IST)
heat wave: इंदौर। बेमौसम बरसात के बाद अब झुलसाती गर्मी (scorching heat) का प्रकोप बढ़ने लगा है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी अब गर्मी कहर ढाने लगी है और इसका टॉर्चर दिखने लगा है। पिछले 3 दिनों से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। भोपाल और इंदौर (Bhopal and Indore) में इस सीजन में तापमान पहली बार 41 डिग्री को पार कर गया है।
 
प्रदेश के 22 जिलों में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। गुरुवार को रतलाम और धार में सबसे ज्यादा गर्मी रही और यहां पारा 44 डिग्री के पार जा पहुंचा था मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और भी तीखे रहेंगे और प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल में 41.4, इंदौर में 41.4, ग्वालियर में 40.3 और जबलपुर में 40 डिग्री तापमान रहा। 15 मई से पहले प्रदेश के सभी शहरों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि आसमान साफ होने से धूप सीधे जमीन पर पड़ रही है। इस कारण गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा है।
 
यहां झुलसाती गर्मी : दिन के साथ कई शहरों में रातें भी गर्म है। नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, दमोह, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़ में पारा 23 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। यहां आने वाले समय में पारा 25 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
 
इससे पहले बुधवार को भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 21 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा। इस सीजन में पहली बार इतने ज्यादा शहरों में पारा इतना अधिक रहा। रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां पारा 43.6 डिग्री तक पहुंच गया। धार-खजुराहो में भी पारा 42 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी होगी। 15 मई के बाद हीट वेव यानी गर्म हवाएं भी चलने लगेगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगा : योगी आदित्यनाथ

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

विद्यालयों में पठन संस्कृति मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट में दौर में ईवी सबसे अच्छा विकल्प

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख