Hanuman Chalisa

इन्दौर के 75 मुख्य चौराहों से चिमनबाग तक निकलेगी विशाल स्वराज यात्रा

Webdunia
मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (13:56 IST)
इंदौर। स्वराज के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शहर के विविध संगठनों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आगामी 13 अप्रैल 2022 को जलियांवाला बाग स्मृति दिवस पर स्वराज अमृत महोत्सव समिति द्वारा विशाल स्वराज यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

समिति के संयोजक डॉ. राकेश शिवहरे ने बताया कि हम भारतवासी इस वर्ष अपने स्वराज का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। स्वाधीनता का यह संघर्ष भारत के हर भू भाग पर, हर कालखंड में, समाज के हर वर्ग द्वारा सतत चलाया गया था। जलियांवाला बाग में हुआ निर्मम हत्याकांड जिसमें सैकडों लोगों का बलिदान हुआ, वह आज भी हमारी आंखों को नम कर देता है।

समिति ने तय किया है कि जलियांवाला बाग बलिदान दिवस 13 अप्रैल बुधवार प्रातः 8:30 पर हम सभी इन्दौरवासी अपने निकट के प्रमुख 75 चौराहों से चिमनबाग मैदान तक निकलने वाली विशाल स्वराज यात्रा मे सपरिवार सम्मिलित होकर उन बलिदानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता समर्पित करेंगे।

समिति के सह-संयोजक सचिन शर्मा ने बताया कि अपने हाथों में तिरंगा थामे इस यात्रा में शामिल लोग अपने दुपहिया या अन्य साधन से ठीक 9:30 बजे चिमनबाग मैदान पर एकत्रित होंगे जहां एक घंटे का मुख्य कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहेंगे  डॉ. कुलदीप चन्द अग्निहोत्री, पूर्व कुलपति, हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र।

इस विशाल स्वाराज यात्रा को लेकर स्वच्छता में भारत के नंबर वन शहर इन्दौर के सभी वर्गों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस यात्रा में बड़ा जन सैलाब हमारे स्वातंत्र्य वीरों के प्रति अपनी कृतज्ञता व श्रद्धा व्यक्त करने उपस्थित रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

परिषदीय और KGBV में इनोवेशन कल्चर विकसित करेगी योगी सरकार

एआई मिशन को गति देगा यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर : CM योगी

अगला लेख