Hanuman Chalisa

इंदौर में एप्पल के शोरूम से चुराए लाखों के आईफोन, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Webdunia
शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (09:14 IST)
इंदौर। चोरी की बड़ी वारदात में आज अलसुबह यहां नकाबपोश बदमाशों ने एप्पल फोन के शोरूम से लाखों रुपए मूल्य के मोबाइल फोनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात शोरूम के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


तुकोगंज पुलिस थाने के एक निरीक्षक ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने शोरूम में दाखिल होने के लिए मुख्य द्वार की शटर को औजारों की मदद से ऊंचा किया। शहर के पॉश इलाके में सामने आई यह घटना आज सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच की बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि शोरूम के मालिक के मुताबिक, चोर उसकी दुकान से लाखों रुपए  मूल्य के मोबाइल फोनों के साथ करीब तीन लाख रुपए की नकदी भी ले उड़े। चोरी के माल का वास्तविक मूल्य पता लगाया जा रहा है।

निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर लगता है कि दो चोरों ने शोरूम के अंदर पैकेट खोलकर फोनों पर हाथ साफ किया, जबकि तीन-चार बदमाश दुकान के बाहर पहरा दे रहे थे। उन्होंने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। संदेह है कि इस वारदात में शोरूम के मालिक के किसी परिचित का हाथ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

इंदौर में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, आसपास का इलाका खाली कराया, 7 दमकल वाहन मौके पर

अगला लेख