नईदुनिया के पितृपुरुष बाबू लाभचंद छजलानी का पुण्य स्मरण

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 19 जनवरी 2025 (12:18 IST)
इंदौर। हिन्दी के अग्रणी समाचार-पत्र नईदुनिया के संस्थापक स्व. बाबू लाभचंद छजलानी की पुण्यतिथि पर रविवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाबूजी का निधन 19 जनवरी, 1981 को हुआ था।
 
बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग स्थित इंडिक मीडिया-डायस्पार्क परिसर (पुराना नईदुनिया परिसर) में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में श्री किशोर भुरा‍ड़िया, छजलानी परिवार के सदस्य एवं इंडिक मीडिया-डायस्पार्क के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धेय बाबूजी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
 
उल्लेखनीय है कि सरल और सहज व्यक्तित्व वाले बाबू लाभचंद छजलानी ने 1947 में दैनिक समाचार पत्र नईदुनिया की स्थापना की थी। इसीलिए उन्हें नईदुनिया के पितृपुरुष के रूप में भी याद किया जाता है। इंडिक मीडिया एवं डायस्पार्क परिवार बाबूजी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड कंबोडिया युद्ध : 3 दिन में 32 की मौत, हजारों विस्थापित

करगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी?

बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15 हजार रुपए पेंशन, सीएम नीतीश ने की घोषणा

कांग्रेस का दावा, ट्रंप के साथ पीएम मोदी की दोस्ती खोखली

राजस्थान स्कूल हादसा : वसुंधरा बोलीं, शिक्षा विभाग पहले कार्रवाई करता तो हादसा नहीं होता

अगला लेख