rashifal-2026

सांवेर में युवक ने किया प्रपोज, मना किया तो युवती को घोंपा खंजर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (14:27 IST)
जिले के सांवेर थाना क्षेत्र में एक चाकूबाजी का मामला सामने आया है। एक युवक ने एक युवती पर चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। दरअसल, युवक ने युवती को प्‍यार के लिए प्रपोज किया था। लडकी के मना करने पर आरोपी ने उसे खंजर घोंप दिया। वो गंभीर रूप से घायल हो गई है, उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

सांवेर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक युवती को प्रपोज कर रहा था। प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने हमला कर दिया।

कई साल से कर रहा था परेशान : पुलिस से जानकारी सामने आई है कि आरोपी और पीड़ित दोनों ने एक ही कॉलेज से साल 2020 से 2023 तक स्नातक की पढ़ाई की थी। आरोप है कि आरोपी पीड़िता को बीते 3 सालों से परेशान कर रहा था। बीच में लड़की के परिजन ने आरोपी को समझाने की कोशिश की थी। गुरुवार को पीड़िता किसी काम से कंप्यूटर सेंटर पर गई थी। वहीं आरोपी पहले से मौजूद था, वह बात करने की कोशिश करने लगा। लेकिन पीड़िता ने उसकी बातों का विरोध किया। इसी बात को लेकर आरोपी ने पीड़िता पर चाकू से हमला कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

एक बार परिजन ने समझाया था: बता दें कि युवती ने अपने परिजन को आरोपी द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन ने उसको समझाया था और दोबारा परेशान नहीं करने की बात कही थी। सांवेर थाने की सब इंस्पेक्टर नाइजा रावत ने बताया कि एक चाकूबाजी के घटना हुई है। आरोपी कई साल से युवती को परेशान कर रहा था। उससे बात करने की कोशिश कर रहा था। गुरुवार को अचानक उसने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। दोनों ने स्नातक की पढ़ाई साथ में ही की थी।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

कराची में धुरंधर के रहमान डकैत का बेटा जिब्रान गिरफ्तार, बाप ल्‍यारी का डॉन था, बेटे के ये थे काले कारनामे

राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं, India-US Trade Deal से देशवासियों का इंतजार खत्म, बोले पीयूष गोयल

LokSabha : कागज उछालने वाले 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, राहुल-प्रियंका का परिसर में प्रदर्शन

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

सभी देखें

नवीनतम

'रैली ऑफ द हाइलैंड्स' के चैम्पियन बने आदित्य और वीरेंद्र, डीन-गगन ने जीता पहला आईएनआरसी खिताब

कौन हैं युमनाम खेमचंद? मणिपुर के होंगे नए मुख्‍यमंत्री, हटेगा राष्ट्रपति शासन

India-US Trade Deal : Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

'यूपी फार्मा कॉन्क्लेव' में CM योगी बोले- भारत किसी के आगे नहीं झुकेगा...

रेड टेप से रेड कार्पेट तक, फार्मा कॉन्क्लेव में यूपी मॉडल की गूंज

अगला लेख