Indore में पुलिस से मदद मांगने गया युवक तो थाने में झाडू लगवाई, हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने लगाए आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 17 मार्च 2025 (11:06 IST)
File photo
इंदौर के गोविंद नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है, जहां एक व्यक्ति धर्मेंद्र नामदेव की मौत हो गई। वह अपने दामाद और रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए बाणगंगा थाने गया था। उसकी बेटी ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्रता की और उससे झाड़ू लगवाई।

दरअसल, गोविंद नगर (खारचा) निवासी धर्मेंद्र नामदेव को बाणगंगा थाने में ही अटैक आ गया। धर्मेंद्र अपने दामाद हरिगोविंद और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने गया था। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों पर अदमचेक लिखा और धर्मेंद्र को थाने में बैठा लिया। उससे झाड़ू लगवाई गई। धर्मेंद्र की बेटी ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। 40 वर्षीय धर्मेंद्र कारखाने में काम करता था। रविवार सुबह दामाद हरिगोविंद सहित रिश्तेदार गोविंद, चंद्रभान, उमा, सोमती, रजनी, बाबू और अन्य रिश्तेदारों ने उसकी पिटाई कर दी। दोपहर को वह बाणगंगा थाने गया तो पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की।

थाने में लगवाई झाडू : बता दें कि कुछ ही देर में दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा और धर्मेंद्र की शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध अदमचेक लिखने की कार्रवाई की। धर्मेंद्र को पुलिस ने थाने में ही रोक लिया। पुलिसकर्मी उससे झाड़ू लगवाने लगे। कुछ देर बाद उसके सीने में दर्द होने लगा। पुलिस ने अस्पताल न ले जाते हुए धर्मेंद्र को रवाना कर दिया। वह ऑटो रिक्शा से घर गया और पत्नी रानी, बेटी भूमिका, प्रियंका के साथ नंदानगर अस्पताल गया। डॉक्टर ने देखते ही बता दिया कि धर्मेंद्र को अटैक आया है। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान इजराइल युद्ध में रूस की एंट्री, क्या सीजफायर करा पाएंगे पुतिन?

कर्नाटक में कुमारधारा नदी के तट पर मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत

ईरान का फोर्दो परमाणु संयंत्र बना इजराइल-अमेरिका की आंख का कांटा, क्यों कहते हैं अभेद्य परमाणु किला

भोपाल में सेवा दिवस के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

मध्‍यप्रदेश में ट्रांसफर में धांधली, नियमों के खिलाफ भेजे गए ट्रांसफर लेटर, प्रदेश में बड़ी संख्‍या में कर्मचारी परेशान

अगला लेख