अभिषेक बनकर ड्रग्स दिया और हिंदू युवती से रेप करता रहा जीशान पठान

Webdunia
बुधवार, 30 जुलाई 2025 (18:36 IST)
इंदौर में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आते जाते रहे हैं। अब इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने एक मुस्लिम युवक को हिन्दू युवती के साथ नशा करते हुए पकड़ा। वह युवती को ड्रग्स का नशा करा रहा था और उसने युवती के साथ कई बार संबंध भी बनाए थे। पुलिस की जांच में उसकी पहचान सामने आई और वो जीशान पठान निकला। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने जब उसे पकड़ा तो वह अपनी पहचान छुपाता रहा। उसने अपना नाम अभिषेक बताया, जबकि उसका असली नाम जीशान पठान है।

युवती ने लगाए गंभीर आरोप : आरोपी जीशान पठान पर साथ मिली युवती ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने बताया कि जीशान ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए और उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव भी बनाता रहता था। कार्यकर्ताओं को आरोपी के मोबाइल में कई लड़कियों के नंबर, चैटिंग और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी मिले हैं। पुलिस ने जीशान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रेप और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज किया गया है।

सतना की रहने वाली है युवती : युवती ने बताया कि वह सतना की रहने वाली है और दो साल पहले एक दोस्त की पार्टी में जीशान से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों अक्सर साथ में नशा करते थे और नशे की हालत में जीशान ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसका वह विरोध भी करती थी। पिछले साल से वह उस पर धर्म बदलने के लिए दबाव बना रहा था। इनकार करने पर वह धमकियां भी देता था। वह किराए के मकान में भी गलत जानकारी देकर रह रहा था।

हिंदू संगठन को था पहले से शक : इस मामले में पुलिस आरोपी के साथ-साथ उनके साथियों की भी जांच कर रही है। हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों को युवक पर शंका थी। इस कारण उन्होंने युवक को युवती के साथ नशा करते हुए रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई थी और बाद में पुलिस को मौके पर बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया।
Edited By: Navin Rangiyal 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप का PM मोदी को झटका, भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ

Nestle के CMD नारायणन बोले- Maggi मामले से सबक लिया, कंपनी में बदलाव के लिए अच्छा समय

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

Premanand Ji Maharaj Controversy: प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड के अग्निवीरों की ‘टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स’ में होगी तैनाती

अगला लेख