Hanuman Chalisa

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की 5 घटनाएं जानिए

WD Feature Desk
मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025 (15:42 IST)
Chhatrapati Shivaji Biography : छत्रपति शिवाजी महाराज एक महान योद्धा, रणनीतिकार और प्रशासक थे। उन्होंने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उनके जीवन से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जो हमें प्रेरणा देते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े 5 महत्वपूर्ण कार्य आज भी याद रखे जाते हैं, वो कुछ इस प्रकार हैं। आइए जानते हैं यहां...ALSO READ: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जानिए उनके जीवन की रोचक बातें
 
1. बचपन से ही नेतृत्व क्षमता: शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 को शिवनेरी किले में हुआ था। उनके पिता का नाम शाहजी भोंसले और माता का नाम जीजाबाई था। जीजाबाई ने उन्हें बचपन से ही रामायण, महाभारत और अन्य वीरों की कहानियां सुनाईं, जिससे उनमें वीरता और देशभक्ति के गुण विकसित हुए। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय बचपन में ही दे दिया था। उन्होंने अपने साथियों को संगठित करके गांवों और किलों पर आक्रमण करना शुरू कर दिया था।
 
2. अफजल खान का वध:  जदुनाथ सरकार की किताब ‘शिवाजी एंड हिज़ टाइम्स’ के अनुसार जब बीजापुर में शिवाजी की गतिविधियां बढ़ गईं, तो अफजल खां को उन्हें धोखे से पकड़ने के लिए भेजा। वो शिवाजी से दोस्ती का झूठा नाटक करके एक प‍त्र भेजता है। शिवाजी उसकी चाल समझ जाते हैं और वे एक कूटनीति के तहत उसे एक पत्र‍ भेजकर जवाली आने के लिए मना लेते हैं। तय हुआ कि 10 नवंबर, 1659 की दोपहर अफजल खां शिवाजी से मिलेगा। वो एक पालकी पर हथियार समेत प्रतापगढ़ किले के नीचे लगाए शामियाने में उतरेगा। वो अपने साथ 3 सैनिकों को ला सकता है। शिवाजी को भी अपने हथियार और उतने ही सैनिक लाने की अनुमति दी गई। अफजल शिवाजी से मिलने पहुंचा और उसकी योजना था कि वह अपने खंजर से शिवाजी की हत्या कर दें। शिवाजी ने भी अपनी आत्म रक्षा के लिए तैयारी कर रखी थी। उन्होंने अपनी दाहिनी आस्तीन में उन्होंने एक हथियार बिछुआ रखा। अपने बाएं हाथ में उन्होंने लोहे का शेर के पंजे की शक्ल का एक वाघ-नख इस तरह रखा कि उस पर किसी की सीधी नजर न पड़ सके। 
 
अफजल खां ने मुस्कुराते हुए शिवाजी को गले लगाने के लिए अपनी बांहें फैला दीं। शिवाजी कद में अफजल खां से बहुत छोटे थे और सिर्फ उसके कंधे तक आते थे। जब ये दोनों गले मिल रहे थे तभी शिवाजी ने अपने आप को असहज महसूस किया। एक सेकेंड से भी कम समय में अफजल खां ने अपने बाएं हाथ से शिवाजी की गर्दन को अपनी बांहों में जकड़ लिया और वे खंजर मारने लगे। शिवाजी ने अफज़ल खां की पकड़ से निकलने की कोशिश की लेकिन उसने और जोर से शिवाजी की गर्दन को जकड़ लिया। तब शिवाजी ने सांप की तरह मुड़ते हुए पहले अपनी बांह को आजाद कराया और बाईं हथेली में छिपे वाघ-नख को अफजल की पीठ में घुसा दिया। बिछुए से अफजल के पेट पर वार किया। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई बाद में घायल अफजल भागने का प्रयास करने लगा लेकिन वह मारा गया।
 
3. औरंगजेब को दिया चकमा: 1666 में मुगल सम्राट औरंगजेब ने शिवाजी महाराज को आगरा में कैद कर लिया। औरंगजेब उन्हें मारना चाहता था, लेकिन शिवाजी महाराज ने अपनी चतुराई से वहां से भागने की योजना बनाई। फलों की टोकरी में छुपकर निकल गए। इस तरह शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी सुरक्षित रूप से आगरा से बच निकले।  ALSO READ: छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम और गौरवशाली इतिहास का दर्शन कराते हैं महाराष्ट्र के ये किले, परिवार के साथ जाएं घूमने
 
4. राज्याभिषेक: 1674 में शिवाजी महाराज ने अपना राज्याभिषेक करवाया और छत्रपति की उपाधि धारण की। उन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की और उसे एक शक्तिशाली राज्य बनाया। उन्होंने अपनी प्रजा के लिए कई कल्याणकारी काम किए। उन्होंने किसानों और व्यापारियों के लिए कई योजनाएं बनाईं। उन्होंने महिलाओं और बच्चों की शिक्षा के लिए भी काम किया।
 
5. गुरिल्ला युद्ध: गुरिल्ला युद्ध का तरीका, शिवाजी महाराज की यह युद्ध नीति बहुत ही अनोखी थी। उन्होंने गुरिल्ला युद्ध का इस्तेमाल किया। गुरिल्ला युद्ध में सैनिक दुश्मन पर अचानक हमला करते हैं और फिर छुप जाते हैं। इस युद्ध नीति से उन्होंने मुगलों को बहुत परेशान किया।
 
इसके अलावा भी शिवाजी महाराज के अन्य कई महत्वपूर्ण घटनाएं हैं, जो हमें उनसे शिक्षा लेने के लिए आज भी प्रेरणा देती हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: शिवाजी महाराज पर रोचक निबंध

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख