Hanuman Chalisa

आपका जीवन बदल देंगे महापुरुषों के ये 10 विचार...

Webdunia
महापुरुष कहते हैं कि आप सज्जन बनकर जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं, क्योंकि सज्जन लोग दृढ़ स्वभाव के होते हैं। उन्हें कमजोर समझा जाता है, लेकिन ऐसा है नहीं। आइए जानें महापुरुषों की अनमोल बातें...
 
* आंख से अच्छी तरह देख-भाल कर पैर धरे, कपडे़ से छान कर जल पिए, शास्त्रसम्मत बात कहे और मन को हमेशा पवित्र रखे। आप हमेशा सज्जनता से परिपूर्ण रहेंगे। - चाणक्य 
 
* हमें परमेश्वर विद्वानों की संगति से ही प्राप्त होते हैं। - ऋग्वेद
 
* जिस मनुष्य ने अपने जीवन में शीतल एवं सज्जनरूपी गंगा में स्नान कर लिया, उसको दान, तीर्थ, तप तथा यज्ञ से क्या प्रयोजन? - वाल्मीकि
 
* सुंदर स्त्री हीरा है, लेकिन नेक स्त्री हीरों का खजाना है। - सादी
 
* माना जाता है कि मनुष्य जिस संगति में रहता है, उसकी छाप उस पर पड़ती है। उसका निज गुण छुप जाता है और वह संगति का गुण प्राप्त कर लेता है। - एकनाथ
 
* महिलाओं की आंखों की शर्म ही उनका गहना है। - अज्ञात
 
* प्रकृति के क्षेत्र में जो साधना करते हैं, उन्हें शक्ति प्राप्त होती है। - रवीन्द्रनाथ ठाकुर
 
* विश्व में झूठी तुलाओं का सम्मान होता है और न्याय दीनाएं के मोल बिकता है। - अज्ञात
 
* सज्जनों की संगति करने पर कुछ समय पश्चात ही दुर्जनों में भी सज्जनता आ ही जाती है।- क्षेत्रचूड़ामणि
 
* सज्जन मनुष्य लाख वि‍पत्ति आने पर भी अपनी सज्जनता नहीं छोड़ते, इसी सज्जनता से समूचे विश्व का कल्याण होता है। - अज्ञात
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख