इंदौर की बेटी आयुषी ने अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में शहर का नाम किया रोशन, जानिए उनकी सफलता की कहानी

WD Feature Desk
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025 (14:00 IST)
भारतीय टीम ने अन्डर-19 महिला टी-20 विश्व कप में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराते हुए लगातार दूसरी बात जीत अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में इंदौर की बेटी आयुषी शुक्ला ने भी अहम योगदान दिया। उन्होंने चार ओवर में दो विकेट लेकर मात्र 9 रन दिए।

इंदौर की बेटी हैं आयुषी, पिता करते हैं पंडिताई
आयुषी इंदौर की रहने वाली हैं। आयुषी के पिता लालजी शुक्ला पंडिताई के माध्यम से अपना जीवनयापन करते हैं। एक बार वे पूजन के लिए पूर्व भारतीय महिला कप्तान संध्या अग्रवाल के घर गए थे तब उन्हें देखकर लालजी शुक्ला को अपनी बेटी को भी क्रिकेटर बनाने के लिए प्रोत्साहन मिला। वे बताते हैं कि उनका निवास देवगुराड़िया क्षेत्र में है जहां से जिमखाना मैदान की दूरी लगभग 10 किमी की है। उनके अनुसार पहले आयुषी साइकिल से जाती थी, जिसे लेकर उनकी मां को बहुत चिंता होती थी लेकिन फिर उन्होंने और आयुषी के भाई ने साथ जाना शुरू किया और अब वे जब तक आयुषी मैदान में रहकर प्रेक्टिस करती है, वहीं पर रहते हैं।

घर पर है खेल का माहौल, भाई भी है बॉक्सर 
आयुषी के पिता लालजी शुक्ला बताते हैं कि उनके घर में शुरू से ही क्रिकेट देखने का शौक रहा है। पूरे परिवार में खेलों को प्रोत्साहित किया जाता है। उनके बड़े बेटे भी एक बॉक्सर हैं। लालजी शुक्ला को क्रिकेट इतना पसंद है कि उनकी हमेशा से इच्छा रही है कि उनके घर से भी कोई भारतीय टीम में सेलेक्ट हो और वह अपने बच्चों को टीवी पर बाकी क्रिकेटर्स की तरह देख सकें।

आयुषी की सफलता पर क्या कहा पिता ने: आयुषी के पिता ने उन्हें 9 वर्ष की आयु से ही क्रिकेट खेलने भेजना शुरू कर दिया था। पिता के अनुसार आयुषी लेफ्ट आर्म बैट्समैन अच्छी है और विकेट भी अच्छे से संभालती है। परिवार के अनुसार खेल के साथ-साथ आयुषी पढ़ाई में भी होशियार है। 

आसन नहीं थी सफलता की राह: आयुषी की सफलता की राह आसान नहीं थी। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से अपने सपने को पूरा किया है। उनके माता-पिता ने भी हमेशा उनका साथ दिया और उन्हें प्रोत्साहित किया। आयुषी की कहानी उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं। आयुषी शुक्ला की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। वह अपनी मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। आयुषी की कहानी देश की सभी लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
Edited by: Garima Mudgal


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन टिप्स को अपनाने से आपके बच्चों के साथ हमेशा अच्छे रहेंगे रिलेशन, बहुत काम की हैं ये बातें

सोते समय क्या बालों को बांधकर रखना है सही, जानिए है बालों की सेहत के लिए राइट चॉइस

इस फल के साथ इसके बीज भी हैं सेहत के लिए वरदान, जानिए फ़ायदे और इस्तेमाल के तरीके

Diet Tip : कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं अदरक, दिल की सेहत के लिए है गुणकारी

गर्भावस्था में क्यों बनी रहती है पैरों में सूजन, जानिए कारण और उपचार

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर की बेटी आयुषी ने अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में शहर का नाम किया रोशन, जानिए उनकी सफलता की कहानी

अपनी बेटी को दें माँ नर्मदा के कल्याणकारी नाम, ये है पूरी लिस्ट

धूम्रपान न करने वालों में भी बढ़ रहे फेफड़ों के कैंसर के मामले, वायु प्रदूषण प्रमुख कारण: अध्ययन

World cancer day: कैंसर से बचने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए और क्या खाएं?

World Cancer Day 2025: कैंसर से बचने के उपाय और कैसे होता है यह रोग, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर्स

अगला लेख