Hanuman Chalisa

जीने की नई राह दिखाएंगे रवींद्रनाथ टैगोर के 15 अनमोल कथन

रवींद्रनाथ टैगोर के पंद्रह प्रेरक विचार

WD Feature Desk
मंगलवार, 7 मई 2024 (13:15 IST)
HIGHLIGHTS
 
• रबीन्द्रनाथ ठाकुर के अनमोल विचार। 
• रवींद्रनाथ टैगोर के विचार क्या हैं।
• रवींद्रनाथ टैगोर के अमूल्य कथन।

ALSO READ: 07 मई: गुरुदेव के नाम से लोकप्रिय रहे रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती
 
Rabindranath Tagore Quotes: 07 मई को रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई जा रही है। उन्हें विश्वकवि और भारत के उच्च कोटि के साहित्यकार कहा जाता हैं। रवींद्रनाथ टैगोर नोबेल पुरस्कार विजेता और भारतीय लेखक हैं। उनके अनमोल विचार हमारे जीवन को बदलने की क्षमता रखते हैं। 

आइए यहां आप के लिए प्रस्तुत हैं रवीन्द्रनाथ टैगोर के 15 अनमोल वचन- 
 
आइए यहां आप के लिए प्रस्तुत हैं रवीन्द्रनाथ टैगोर के 15 अनमोल वचन- 
 
1. जब हम विनम्रता में महान होते हैं, तभी हम महानता के सबसे करीब होते हैं।
 
2. सच्चा प्रेम स्वतंत्रता देता है, अधिकार का दावा नहीं करता।
 
3. ये पेड़ धरती द्वारा स्वर्ग से बोलने की कोशिश है।
 
4. सभी गलतियों के लिए अगर आप दरवाजे बंद कर दोगे तो सत्य बाहर रह जाएगा। 
 
5. जो अपना है, वह मिलकर ही रहेगा।
 
6. हर बच्चा इसी संदेश के साथ इस दुनिया में आता है कि भगवान अभी तक मनुष्यों से हतोत्साहित नहीं हुआ है।
 
7. सिर्फ नदी किनारे खड़े होकर पानी देखने से आप नदी पार नहीं कर सकते।
 
8. मौत प्रकाश को खत्म करना नहीं है, ये सिर्फ दीपक को बुझाना है, क्योंकि सुबह हो गई है।
 
9. बर्तन में रखा पानी चमकता है, समुद्र का पानी अस्पष्ट प्रतीत होता है। लघु सत्य स्पष्ट शब्दों से बताया जा सकता है, पर महान सत्य मौन रहता है।
 
10. जब मैं अपने आप पर हंसता हूं, तो मेरे ऊपर से मेरा बोझ बहुत कम हो जाता है।
 
11. वो मनुष्य जो दूसरों का अच्छा करने में बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है, वह स्वयं अच्छा होने के लिए समय नहीं निकाल पाता।
 
12. हम दुनिया में तब जीते हैं जब हम इस दुनिया से प्रेम करते हैं।
 
13. आस्था वह चिड़िया है जो अंधेरा होने पर भी उजाले को महसूस करती है। 
 
14. उच्चतम शिक्षा वो नहीं जो हमें सिर्फ जानकारी देती है, बल्कि वह है जो हमारे जीवन को सफलता का एक नया आयाम देती है।
 
15. हम यह प्रार्थना न करें कि हमारे ऊपर समस्या न आएं, बल्कि यह प्रार्थना करें कि हम उनका सामना निडर होकर करें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्वे का राजपरिवार चिंताग्रस्त क्यों है?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

बाल एकांकी: काला सोना

अगला लेख