shiv chalisa

ये 6 विचित्र मछलियां आपको हैरत में डाल देंगी, कहीं दूसरे ग्रह की तो नहीं?

अनिरुद्ध जोशी
संसार में मछलियों की लाखों प्रजातियां हैं और इतनी ही लुप्त हो गई हैं। समुद्र में तो ऐसी विचित्र किस्म की मछलियां हैं कि जिन्हें देख और जिनके बारे में सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे और सोचेंगे कि कहीं यह दूसरे ग्रह की मछलियां तो नहीं हैं? तो आओ जानते हैं ऐसी ही 6 मछलियों के बारे में।
 
 
1.लंग फिश (Lung Fish) : अब तक आपने सुना होगा कि मछलियां पानी के बगैर जिंदा नहीं रह सकती, लेकिन आपको अपनी धारणा बदलनी होगी क्योंकि अफ्रीका में पाई जाने वाली लंग फिश सूखा पड़ने पर खुद को जमीन में दफन कर लेती है। सूखे के मौसम के दौरान जब यह जमीन के अंदर होती है तो अपने शरीर के मेटाबोलिज्म को 60 गुना तक कम कर लेती है। इस मछली के बारे में कहा जाता है कि यह पांच साल तक बिना कुछ खाए पीए जिंदा रह सकती है।
 
 
2. ब्लू पेरेट ‍फिश (Blue Parrotfish) : एकदम नीले रंग की यह मछली अटलांटिक महासागर में पायी जाती है। इसकी खासियत यह है कि इसकी तोते की तरह चोंच होती है। मतलब यह कि इसके अलगा भाग तोते की तरह नजर आता है और इसका नीला रंग देखना बहुत ही सुखद है।
3. पाकु फिश (Pacu Fish) : इस मछली को बेल कटर (Ball Cutter) भी कहते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसके दांत इंसानों जैसे होते हैं। यह जब मुंह फाड़ती है तो वह इंसानी मुंह नजर आता है। यह अपने दांतों से किसी को भी काटने से चूकती नहीं है।
 
 
4. ग्लौकस एटलांटिकसफिश(Glaucus Atlanticus) : हालांकि इसको कुछ लोग मछली नहीं मानते बल्की इसे ब्लू ड्रैगन कहते हैं। यह बहुत ही छोटी ऐसी मछली की तरह है जो कि ड्रेगन जैसी दिखाई देती है। आप इसे अपनी हथेली में रख सकते हैं। इसके सिर से लेकर पूंछ तक काले पट्टे बने होते हैं और ड्रेगन जैसे पंखों पर ही यह पट्टियां देखी जा सकती है। इसका बाकी हिस्सा स्काई ब्लू होता है। कहते हैं कि इसकी पेट में में गैस भरी होने के कारण यह समुद्र के गुनगुने पानी की सतह पर तैरता दिखाई देता है।
5. रेड लैप्ड बैट फिश (Red-lipped Batfish) : इस मछली की खासियत यह है कि इसके होठ एकदम लाल रंग के होते हैं। ऐसा लगता है जैसे इसने लिपिस्टिक लगा रखी हो। हालांकि इस मछली का रंग भूरा मटमेला होता है। यह गैलापागोस द्वीप समूह (Galápagos Islands) में पाई जाती है।
 
6.गोब्लिन शार्क फिश (Goblin Shark) : लगभग पूरी दुनिया में पाई जाने वाली यह शार्क मछली है। यह समुद्री सतह के 100 मीटर की गहराई में रहती है और लोगों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाती। इसकी खासियत यह है कि इसका मुंह अजीब ही होता है। ऐसा लगता है कि इसका सिर गेंडे के सिंग के समान है। इसीलिए यह अन्य शार्क मछलियों से भिन्न होती है।

चित्र साभार : यूट्यूब
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

UP में स्वास्थ्य क्रांति : अब AI संभालेगा आपकी सेहत, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बड़ी खुशखबरी

tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी

कानपुर हाईवे पर युवतियों ने किया नागिन डांस, पुलिस बनी 'सपेरा', दर्ज हुई FIR (वीडियो)

PRAHAAR : MHA की राष्ट्रीय आतंकवाद नीति जारी, जानिए कैसे होगी आपके हितों की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने IAS संदीप सांगले, चुनाव आयोग का आदेश जारी

बिहार में 260 नदियां गायब! 2050 तक जल संकट का खतरा, गाद और अतिक्रमण बड़ी वजह

रांची-दिल्ली एयर एंबुलेंस क्रैश, सिमरिया में 7 की मौत; खराब मौसम के बाद टूटा ATC संपर्क

12 राज्यों में बारिश अलर्ट, एयर एंबुलेंस हादसा और ट्रंप टैरिफ विवाद सहित दिन की 5 बड़ी खबरें

Breaking News : रांची में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार

अगला लेख