Hanuman Chalisa

नाश्‍ते में 150 केले, खाने में साढ़े 4 किलो चावल, कई समोसे और चि‍कन... कुल 37 किलो रोज खा जाता था यह ‘फूडी राजा’

नवीन रांगियाल
ये राजा इतना फूडी था कि रोज 37 किलो खाना खा जाता था, इतना ही नहीं रोज खाता था जहर... आखि‍र कौन था वो?

दुनिया में फूडीज की कोई कमी नहीं है। आजकल तो फूडीज होना यानि बहुत ज्‍यादा खाने के शौकीन होना एक फैशन है। लोग यह कहते नजर आते हैं कि आई एम फूडी वैरी मच...  लव टू इट...

लेकिन क्‍या आपको पता है कि इतिहास में एक ऐसा राजा हुआ है जो खाने का बेहद यानि बेहद ज्‍यादा शौकीन था, वो रोजाना सिर्फ अपने नाश्‍ते में ही एक कप शहद, 150 केले, खाने के समय साढे 4 किलो चावल के साथ ही कई समोसे, चिकन और कई तरह की मिठाइयां खा जाता था। यह राजा सिर्फ खाने के लिए जीता था।

आइए जानते हैं इस राजा के फूडी होने की कहानी।

इस राजा का नाम है, महमूद बेगड़ा। यह गुजरात के छठे सुल्तान रहे हैं। महमूद बेगड़ा ने 13 साल की उम्र में सिंहासन हासिल कर लिया था और करीब 52 सालों तक गुजरात पर शासन किया। कहा जाता है कि बेगड़ा अपने वंश का सबसे शानदार राजा था।

उनका असली नाम महमूद शाह प्रथम था। बाद में उन्हें कई इलाकों को जीतने और अपने राज्य में विलय करने के बाद बेगड़ा की उपाधि दी गई। यह भी कहा जाता है कि गिरनार राज्य पर कब्जा करने के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था।

यह भी कहा जाता है कि महमूद बेगड़ा बहुत सुंदर राजा था। उसकी दाढ़ी बहुत बड़ी थी। उनकी दाढ़ी उनकी कमर तक लंबी बताई जा रही थी और उनकी दाढ़ी उनके सिर को ढकने के लिए काफी लंबी थी।

महमूद बेगड़ा के बारे में एक बात बहुत लोकप्रिय है। उन्होंने एक दिन में कम से कम 35 किलो खाना खाया। उन्होंने नाश्ते के लिए एक कटोरी शहद, एक कटोरी घी और डेढ़ सौ केले तक खाए। इतना ही नहीं, उन्हें रात में सिरानी के दाएं और बाएं खाना दिया जाता था ताकि भूख लगने पर वह खाना खा सके। राजा को रात में भूख लगती थी तो वे रात में भी उनके खाने का इंतजाम किया जाता था।

आलम यह था कि उनके खाने का कुल वजन 35 से 37 किलो हो जाता था, वो भी रोजाना। कहा जाता है कि राजा को एक बार जहर देने की भी कोशि‍श की गई तो उन्‍होंने रोजाना खाने में थोड़ा- थोड़ा जहर खाना शुरू कर दिया और अपने शरीर को इम्‍यून कर लि‍या यानि अपने आप को जहर खाने के योग्‍य बना लिया ताकि भविष्‍य में कोई जहर दे तो उनकी मौत न हो।

इस वजह से राजा महमूद का शरीर बहुत जहरीला हो गया था। तो ऐसी थी इस फूडी राजा की कहानी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख