Hanuman Chalisa

जब शार्क ‘मछली’ के पेट से निकला ‘इंसान का बच्‍चा’ लोग पूजा करने दौड़े!

Webdunia
शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (18:06 IST)
दुनियाभर में कई तरह के कारनामें सामने आते हैं, जिन्‍हें देखकर हम हैरान रह जाते हैं, लेकिन एक मामला ऐसा आया है जिसके बारे में जानकार हर कोई हैरान है। दरअसल, इंसानी दुनिया में कई बच्‍चे विकारों के साथ पैदा होते हैं,लेकिन अगर ऐसा मछलियों की दुनिया में देखने को मिले तो इसे आप क्‍या कहेंगे। हाल ही में इंडोनेशिया से एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।

यहां एक मछली ने इंसानों जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर उसकी फोटो खूब वायरल हो रही है। इंडोनेशिया के ईस्ट नुसा तेंग्गारा प्रांत निवासी 48 वर्षीय अब्दुल्लाह नूरन पेशे से मछुआरा हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जाल में फंसी एक मछली की फोटो शेयर की थी। देखते ही देखते शार्क के बच्चे की फोटो वायरल हो गई। इस फोटो को देखकर सभी हैरान हो रहे हैं।

दरअसल, शार्क के उस बच्चे  का चेहरा बिल्कुल इंसानों के चेहरे से मेल खा रहा था।

दुनियाभर में अंधविश्वास की कमी नहीं है। इंसानों वाली शक्ल के शार्क के बच्चे को देखने के लिए अब्दुल्लाह के घर के बाहर भीड़ लग गई थी। गांव वाले उसकी पूजा के लिए इकट्ठा होने लगे थे। मछुआरे अब्दुल्लाह ने बताया कि उनके जाल में गलती से एक प्रेग्नेंट शार्क फंस गई थी। घर आकर जब उन्होंने उसका पेट फाड़ा तो उसमें से 3 बच्चे निकले। उन बच्चों में से 2 नॉर्मल थे, जबकि 1 का चेहरा इंसानों जैसा था।

इंसान की तरह दिखने वाले बेबी शार्क के चेहरे पर गोल-गोल 2 आंखें थीं। उसे देखकर सभी हैरान हो गए। खबर के फैलते ही अब्दुल्लाह के पास बेबी शार्क के खरीदार आने लगे थे। लेकिन अब्दुल्लाह उसे अपना लकी चार्म मानने लगे हैं। इसीलिए उन्होंने उसे बेचने से साफ इंकार कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख