Hanuman Chalisa

‘कन्‍फ्यूज्‍ड इडली’ के बाद अब सोशल मीडिया में आया ‘चॉकलेट समोसा’

Webdunia
मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (12:39 IST)
सोशल मीडिया पर हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक ऐसी इडली का फोटो शेयर किया था, जिसे देखकर हर कोई कन्‍फ्यूज्‍ड था। ठीक ऐसे ही कभी डंडी पर लगी इडली तो कभी दूध में बनी मैगी वायरल हो रही है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है, जिसमें भारत में पसंद किए जाने वाला प्रिय स्नैक- समोसा नजर आ रहा है।

दरअसल वीडियो में चॉकलेट और स्ट्रॉबैरी फ्लेवर का समोसा नजर आ रहा है। बिजनसमैन हर्ष गोएनका ने एक फूड ब्लॉगर का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दो समोसे दिखाई दे रहे हैं और दोनों ही अलग फ्लेवर के हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है-

"लॉलीपॉप इडली देखना तो सही था लेकिन अब यह...।"

18 सेकेंड के इस वीडियो में हम दो समोसे देखते हैं, एक चॉकलेट है और दूसरा जैम से भरा गुलाबी रंग का स्ट्रॉबैरी समोसा है। यह वीडियो एक फूड ब्लॉगर के वीडियो का हिस्सा है, जो समोसे के अलग-अलग संयोजन का स्वाद लेने के लिए फूड स्टॉल पर गया था।

चॉकलेट और स्ट्रॉबैरी समोसे के अलावा वायरल वीडियो में एक शख्स को तंदूरी पनीर समोसा खाते हुए भी दिखाया गया है। गोयनका के शेयर किए वीडियो को अब तक हजारों बार देखा गया है और इस पर सैकड़ों कमेंट्स और रीट्वीट हैं। ज्यादातर लोगों को समोसे के साथ किया गया यह एक्सपेरिमेंट पसंद नहीं आया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख