Dharma Sangrah

इजरायल में मिला 10वीं शताब्‍दी का 1000 साल पुराना मुर्गी का अंडा

Webdunia
गुरुवार, 10 जून 2021 (13:59 IST)
यह दुनिया के सबसे पुराने अंडों में से एक है
लेकिन सफाई के दौरान यह एतिहासिक अंडा टूट गया

दसवीं शताब्‍दी का मुर्गी का अंडा मिलना अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना थी, लेकिन इसकी सफाई के दौरान यह टूट गया। अब वैज्ञानिक इसकी आगे की गहन जांच कर रहे हैं।

इजरायल में 1000 साल पुराना मुर्गी का अंडा मिला है। बताया जा रहा है कि यह दुनिया के सबसे पुराने अंडों में से एक है। हालांकि अंडा सफाई करने के दौरान टूट गया। बताया जा रहा है कि यह अंडा 10वीं शताब्‍दी का है और मध्‍य इजरायल के यावने शहर में खुदाई के दौरान इसे पाया गया था। यावने शहर में इन दिनों शहरी विकास के प्रॉजेक्‍ट चल रहे हैं।

इजरायली पुरातत्‍व विभाग के विशेषज्ञ डॉक्‍टर ली पेरी गाल ने कहा, ‘यह इजरायल और पूरी दुनिया में बहुत दुर्लभ खोज है। अंडे का छिलका खुदाई के दौरान मिलना हमेशा से रोचक रहा है लेकिन यह सामान्‍य है। एक पूरा साबुत अंडा मिलना अपने आप में दुर्लभ है।’ इससे पहले इजरायल में प्राचीन अंडे के छिलके यरुशलम के सिटी ऑफ डेविड में कई बार मिल चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा अंडा 10वीं शताब्‍दी के एक पुरास्‍थल से बरामद किया गया है।

इस पुरास्‍थल के अंदर पुरातत्‍वविदों को इस्‍लामिक काल का एक मलकुंड मिला है। पुरातत्‍वविदों के आश्‍चर्य की सीमा उस समय नहीं रही जब उन्‍होंने मलकुंड के अंदर एक असामान्‍य चीज को देखा। इजरायली पुरात्‍वविद अल्‍ला नागोरस्‍की ने कहा, ‘यह अंडा साबुत इसलिए बचा रहा क्‍योंकि यह एक खास स्थिति में एक हजार साल तक पड़ा रहा। यह अंडा इंसानी मल के बीच पड़ा रहा और इस वजह से यह बचा रहा।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

घर की छत पर लगाएं Solar Panel, पाएं 300 Units तक Free Electricity और भारी Subsidy

अमेरिका हुआ लाचार! सबसे महंगे वॉरशिप में शौचालय चौक, क्या 'टॉयलेट संकट' से टलेगा ईरान पर हमला?

क्या सुसाइड बॉम्बर था पायलट सुमित कपूर? अमोल मिटकरी के सनसनीखेज दावों से अजित पवार की मौत का रहस्य और गहराया

प्रयागराज पोक्सो केस में बड़ा मोड़: अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद

'मास्टरमाइंड' शब्द पर भड़के MP मनोज झा, उदयभानु चिब की गिरफ्तारी को लेकर सरकार से पूछे तीखे सवाल

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी के जापान दौरे पर टोक्यो में उमड़ा अपनापन, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

दसवीं की परीक्षा के दौरान नाबालिग ने बाथरूम में दिया बच्‍चे को जन्‍म, लड़की ने बताई वजह, पुलिस ने शुरू की जांच

पुतिन की ‘मीट स्टॉर्म’ रणनीति: अपनों की लाशों पर आगे बढ़ रही रूसी सेना, रूह कंपा देगी सैनिकों की दास्तां

मोदी के इजराइल दौरे से पहले सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी से भिड़े गौरव भाटिया, बताया 'महिला गजनी'

CM योगी ने टोक्यो में उद्यमियों को दिया UP में निवेश का न्योता, बोले- नई ऊंचाई पर पहुंचेगा भारत-जापान औद्योगिक सहयोग

अगला लेख