Hanuman Chalisa

दोस्त, पड़ोसी, रिश्तेदार, मंगेतर, पुलिस, जज, इस आदमी ने सब पर कर दिया मुकदमा, मुआवजे में ले चुका 8 लाख डॉलर

Webdunia
शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (13:36 IST)
दुनियाभर में कई अजीब-अजीब लोग हैं, जिनके बारे में आपने सुना या पढ़ा होगा। ऐसा ही एक अजीब इंसान है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

बात हो रही है आजकल सोशल मीडि‍या में सुर्खि‍यां बंटोर रहे जोनाथन ली रिचेज की। यह बेहद अजीब इंसान है।
दरअसल यह दुनिया को वो इंसान है, जिसने सबसे ज्यादा मुकदमें लड़े हैं। दिलचस्‍प बात तो यह है कि जोनाथन ली रिचेज ने सबसे पहला मुकदमा अपनी मां के खिलाफ दर्ज करवाया था।

उस मुकदमे में उसने बताया था कि 'उसकी मां ने उसका पालन पोषण ठीक तरह से नहीं किया। वहीं वह यह केस जीत भी गया और उसे बीस हजार डॉलर का मुआवजा भी मिला। यह केस जीतने के बाद युवक ने अपने दोस्त, उस्ताद, पड़ोसी, रिश्तेदारों, मंगेतर, पुलिस, जज, मशहूर कम्पनियों यहां तक कि जार्ज बुश तक पर भी मुकदमा दर्ज करवा दिया।

अब तक अलग-अलग अदालतों में उसकी तरफ से दाखिल किए गए मुकदमों की संख्या 2600 के करीब पहुंच चुकी है।

जोनाथन ली रिचेज का नाम गिनीज़ बुक मे भी दर्ज है। वैसे आपको यह जानने के बाद उससे भी बड़ी हैरानी होगी कि बाद में जोनाथन ली रिचेज ने गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड के खिलाफ भी मुकदमा कर दिया। उसने कहा उसकी इजाजत के बिना उसकी निजी जिंदगी के बारे में किताब में क्यों लिखा गया। वैसे अब तक किए गए मुकदमों में हर्जाने और मुआवजे में वह आठ लाख डॉलर के करीब जीत चुका है।

यह सब होने के बाद उसे एक टीवी शो में बुलाया गया जहां उससे सवाल किया गया कि, 'क्या वजह है कि इतनी शोहरत के बाद भी आप अकेले जिंदगी गुजार रहे हैं और आपसे प्यार करने वाला कोई नहीं है?'

इस पर वह हंसने लगा और उसके बाद टीवी शो छोड़कर उठ गया। उसके बाद युवक ने अपनी बेइज्जती के लिए टीवी चैनल पर भी मुकदमा कर दिया। उसके बाद उसे पचास हजार डॉलर का हर्जाना दिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

अगला लेख