rashifal-2026

विचित्र और भयानक हैं समुद्र की ये गुफाएं, जानिए 8 रहस्य

अनिरुद्ध जोशी
धरती पर समुद्र, रेगिस्तान, बिहड़ जंगल और हिमालय सबसे अद्भुत, विचित्र और रहस्यों से भरा है। इसमें भी समुद्र, समुद्री सुरंग, समुद्री गुफा, समुद्री टापू और समुद्र तटों के तो कहने ही क्या। धरती के लगभग 75 प्रतिशत हिस्से पर समुद्र का विस्तार है। इस समुद्र में जहां ऊंचे ऊंचे पहाड़ है, वहीं कई किलोमीटर की गुफाएं हैं। आओ जानते हैं समुद्री गुफाओं के 8 रहस्य।
 
 
माउंट एवरेस्ट जितना ऊंचा है उससे कहीं गहरा है समुद्र। समुद्र के भीत माउंट एवरेस्ट जितने कई पहाड़ है और सोचीये उन पहाड़ों में क्या कुछ नहीं होगा। सभी सागरों की गहराई अलग-अलग मानी गई है। हालांकि महासागरों की गहराई का रहस्य अभी भी बरकरार है क्योंकि मानव ने अभी समुद्र का लगभग 5 प्रतिशत ही हिस्सा खोजा है और गहराई के बारे में 1 प्रतिशत ही जाना गया है।
 
1. समुद्री की गहराइयों और तटों के नीचे गहराइयों में कई सुरंगे और गुफाएं विद्यामान हैं। बहुतों को तो खोज लिया गया है और बहुत कुछ अभी खोजा जाना बाकी है। समुद्र की गुफाएं समुद्री लहरों, भूकंपों और ज्वालामुखी के कारण बनती हैं। 
 
2. समुद्र में हजारों तरह की सुरंगें हैं। ये समुद्री सुरंगें पानी से भरी हुई हैं। इन्हीं में से एक है सबसे लंबी सुरंगों में से एक है मैक्सिको में।
 
3. इन सुरंगों का पानी इतना साफ होता है कि गोताखोर पूरी सुरंग का मजा ले सकते हैं।
 
4. समंदर की बड़ी-बड़ी लहरें जब चट्टानों से लगातार टकराती हैं तो उनमें सुराख कर देती हैं, जो धीरे-धीरे ये इतने बड़े हो जाते हैं कि गुफाओं की शक्ल ले लेते हैं। इसी तरह इटली की एक गुफा में भी एक और गुफा है। 
 
5. इसके अलावा लावा से बनी गुफाएं अंदर से किसी नली जैसी दिखती हैं। इस तरह की कई गुफाएं हवाई के द्वीपों पर मौजूद हैं।
 
6. चीन की रेनबो केव के बारे में कहा जाता है कि कुछ हजार साल पहले यह जगह समुद्र में डूबी हुई थी, लेकिन अब यह खूबसूरत गुफा है। कहते हैं कि कई साल पहले इस जगह पर समुद्र का जलस्तर कम हो गया तो इस केव का जन्म हुआ। चीन के गुइलीन में स्थित यह गुफा इतने रंगों से भरी है कि इसे रेनबो केव भी कहते हैं। केव के भीतर एक रोमांटिक नदी ली भी बहती है। यह केव करीब 240 मीटर लंबी है।
 
 
7. मेक्सिको के समुद्र के नीचे मिली गुफा दुनिया की सबसे लंबी समुद्री गुफा है। सैक एक्तन और दोस ओजोस नाम की यह गुफा जोड़े जाने पर दुनिया की सबसे लंबी गुफा बन जाएगी। यह लगभग 347 किलोमीटर तक फैली है। यह दुनिया की सबसे बड़ी समुद्री गुफा है। पुरातत्वविदों को इस गुफा से एक नरकंकाल मिला है जो करीब 9000 साल पुराना बताया जा रहा है। इस गुफा से उन जानवरों के अवशेष भी मिले हैं जो आइस एज के दौरान पृथ्वी पर घूमते थे। यह गुफा लुप्त हो गई माया सभ्यता की कहानियों को उजागर करती है। इस गुफा का रास्ता बहुत ही उलझनभरा और भूलभुलैया जैसा है। हालांकि इस गुफा में बेहद खूबसूरत कंदराएं बनी हुई हैं, जो किसी का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लें।
 
 
8. वैसे न्यूजीलैंड की मताईनाका गुफा को भी सबसे बड़ी समुद्री गुफा माना जाता है, जो लगभग 1.50 किलोमीटर लंभी अर्थात 5,051 बड़ी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

Jeffrey Epstein scandal : एपस्टीन के पीड़ितों से ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने क्यों मांगी माफी, क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गई क्लीन चिट

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0

यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किमी लंबी सड़क

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग

अगला लेख