मैटर, डार्क मैटर और एंटीमैटर से संचालित होता इंसानी भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार, 1 मार्च 2021 (15:44 IST)
क्या सचमुच ही हमारे आसपास है एक समानांतर संसार जिसके द्वारा हम हर समय प्रभावित होते रहते हैं? मैटर, डॉर्क मैटर और एंटी मैटर के बीच फंसा हमारा ब्रह्मांड हमें कितना संचालित और प्रभावित करता है? वैज्ञानिक शोधों की मानें तो जैसा ऊपर है वैसा नीचे और जैसा दाएं, वैसा बाएं। हम एक नहीं हम दो और तीन हो सकते हैं।
 
 
वैज्ञानिक शोध से पता चला है कि हमारे आसपास हमारा एक समानांतर संसार है जो हमारे कर्म से कहीं ज्यादा हमारी सोच और भाव से संचालित होता है। हमारे आसपास हमारी ऊर्जा की त्रिआयामी तस्वीर बनती है जो हमारी जरा-सी हरकत, सोच और कल्पना से बदलती रहती है। इसके बदलने से हमारी सोच भी बदलती है।
 
हमारे आसपास का यह अदृश्य समानांतर संसार हमारी सोच को बदलता है, कर्म को बदलता है और भाग्य व भविष्य को भी। हम एक दूसरे को बदलते रहते हैं। दरअसल हम ही खुद को बदलते रहते हैं। इसे आकर्षण का सिद्धांत कहते हैं। आप इसे रिफ्‍लेक्शन का असर कह सकते हैं।
 
दृश्य और अदृश्य से प्रभावित होता जीवन : एक तो होता है मैटर और दूसरा होता है डार्क मेटर और तीसरा होता है एंटी मैटर। जो मैटर हमें दिखाई नहीं देता लेकिन महसूस होता है उसमें है हवा और विचार। सब कुछ पदार्थमय है, जो पदार्थ दिखाई नहीं देता उसे सुक्ष्म पदार्थ कहते हैं।
 
एंटीमैटर की दूर तक कोई सत्ता नहीं है, लेकिन डार्क मैटर सब जगह है। छाया को भी डार्क मैटर माना जाएगा और ब्रह्मांड के ब्लैक होल को भी। दोनों ही की उपस्थिति का असर जबरदस्त होता है।
 
सुक्ष्म शरीर से जुड़ा है यह शरीर। सुक्ष्म शरीर हमारे विचार, भाव और कल्पना के अनुसार संचालित होता है। यदि आपमें यह विचार और कल्पना प्रगाढ़ है कि आप धनवान बनने वाले हैं तो आपको कोई नहीं रोक सकता। आप आज जो भी है वे अपने पिछले विचारों और कल्पना का परिणाम ही हैं। छाया के महत्व को भी समझें।
 
भाग्य को मानने वाले कहते हैं कि यदि आपके भाग्य में कुछ नहीं तो कभी नहीं मिलेगा, लेकिन यह भाग्य क्या होता है? दूसरी ओर यही भाग्यवादी लोग कहते हैं कि भविष्य भी भगवान के हाथों में ही होता है। क्या यह सच है?
 
वैज्ञानिक शोध से पता चला है कि भाग्य और भविष्य व्यक्ति के कर्म, सोच और समूहगत कर्म और सोच पर निर्भर रहता है। सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा-विचार का प्रभाव जरूर होता है। इसके कई उदाहरण हैं।
 
यहां खुद के भाग्य और भविष्य को बदलने के लिए जरूरी है कि पहले अपनी सोच को बदलें। उसे ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक बनाएं। अपने घर और आसपास की चिजों को बदले। बेहतर पौधों और चित्रों से घर के वातावरण के बदला जा सकता है। उन लोगों से दूर रहें जो नकारात्मक सोचते या आपकी आलोचना करते हैं। जरूरी है कि आप खुद को अच्छे विचारों के लोगों के बीच रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

आंध्र में विधायक ने मतदान केंद्र पर मतदाता को जड़ा थप्पड़, जानिए क्‍या है मामला...

हमारे परिवार ने हमेशा रायबरेली के हित में काम किया : राहुल गांधी

Lok Sabha Election : बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, भाजपा नेता दिलीप घोष के काफिले पर हमला

राहुल गांधी बोले, मेरी दो माताओं की कर्मभूमि है रायबरेली, इसलिए आया हूं चुनाव लड़ने

AAP की राज्यसभा सदस्य मालीवाल ने CM केजरीवाल के निजी स्टाफ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Sushil Modi Death : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से पीड़ित थे BJP नेता

Lok Sabha Elections LIVE: चौथे चरण में 63 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा 76.02%

मुंबई बड़ा हादसा, घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने से 8 की मौत, 59 जख्मी, 67 को बचाया, रेस्क्यू जारी

खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 4.83 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 11 महीने के निचले स्तर पर

Madhya Pradesh Lok Sabha Elections 2024 : मध्यप्रदेश में 8 सीटों पर 71 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, इंदौर में सबसे कम, खरगोन में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख