Hanuman Chalisa

Dog love: मालिक मरने से पहले अपने कुत्‍ते के लिए इतने लाख डॉलर छोड़ गया कि आप सोच भी नहीं सकते हैं!

Webdunia
रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (12:00 IST)
कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है। कई लोग होते हैं जो अपने पालतू कुत्तों को फैमिली मेंबर की तरह रखते हैं। लेकिन कुत्‍ते और इंसान की यह दोस्‍ती कुछ अलग है। इतनी कि सुनकर भावुक हो जाएंगे आप।

अमेरिका के नैशविले शहर में एक मालिक ने अपने कुत्‍ते के लिए वो किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।
अमेरिका के नैशविले शहर में एक शख्स ने अपने कुत्ते के लिए 50 लाख डॉलर यानी लगभग 36 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी छोड़ दी। 36 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक इस पालतू कुत्ते का नाम 'लुलू' है।

यह कुत्ता बॉर्डर कोली नस्ल का है। लुलू के मालिक उसे बहुत ज्यादा प्यार करते थे। अपने पालतू कुत्ते की देखरेख के लिए उन्होंने ऐसा किया। कुत्ते की देखभाल करने के लिए एक महिला को हर महीने रकम दी जाती है।

डब्ल्यूटीवीएफ टीवी के मुताबिक, मार्था बर्टन जो पालतू कुत्ते लुलू की देखरेख करती हैं, उसने बताया कि लुलू के मालिक बिल डोरिस एक कामयाब बिजनेसमैन हैं। पिछले साल 2020 में उनकी मौत हो गई थी।

मार्था बर्टन ने आगे कहा कि बिल डोरिस ने अपनी वसीयत में अपने पालतू कुत्ते लुलू की देखरेख के लिए रकम जमा करने और उसमें से हर महीने राशि देने की इच्छा जताई थी।

बर्टन ने कहा कि बिल डोरिस अपने पालतू कुत्ते लुलू को बहुत ज्यादा प्यार करते थे। बिल डोरिस का अंदाजा नहीं था कि लुलू की देखभाल करने के लिए इतनी रकम खर्च भी हो सकेगी या नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon : महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, केरल में भारी बारिश से हालात बिगड़े, जानिए अपने राज्य में कब पहुंचेगा

फिरोजपुर : पिक-अप और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 18 घायल, PM मोदी ने जताया शोक

ईरानी संपत्तियों से खाड़ी देशों को मुआवजा देने पर विचार कर रहा अमेरिका, तनाव के बीच बढ़ी हलचल

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

अगला लेख