Hanuman Chalisa

सीरियल नंबर वाला समोसा हो रहा है वायरल, आखिर क्या है इसका राज

Webdunia
मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (19:06 IST)
भारत में समोसा, कचोरी, पोहा और आलू बड़ा, वड़ापाव सबसे ज्यादा पसंदीदा फास्ट-फूड है जिसमें समोसा तो नंबर वन पर है। समोसा कई प्रकार का बनता है। हाल ही में सीरियल नंबर ( Serial Number Wala Samosa ) वाले समोसे की काफी चर्चा हो रही है। आओ जानते हैं कि आखिर क्या है इसके पीछे का राज।
 
 
आप जब शॉपिंग करने जाते हैं तो कपड़े या जूते खरीदते हैं या अन्य कोई सामान खरीदते हैं तो उस पर या पैकेट पर आपने एक सीरियल नंबर तो देखा ही होगा। यह नंबर उस प्रोडक्ट की पहचान उजागर करता है। लेकिन कुछ दिनों से ट्विटर पर एक फोटो वायरल हो रही है, सीरियल नंबर वाला समोसा। फोटो में दो समोसे नजर आ रहे हैं। उन पर कुछ नंबर छपे नजर आ रहे हैं, जो कि ‘सीरियल नंबर’ की तरह लग रहे हैं।
 
ये फोटो ट्विटर यूजर @nitinmisra ने शेयर की। जिसके जरिए ये बताया है कि उन्होंने समोसे ऑर्डर किए थे। लेकिन, जब वह समोसा खाने बैठे तो उन्होंने देखा कि उन पर कुछ नंबर भी छपे हैं। फिर क्या, उन्होंने इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद ये फोटो वायरल हो गई।


दरअसल, यह वायरल समोसा गुरुग्राम में एक समोसा आउटलेट 'समोसा पार्टी' का है। इस आउटलेट में कई तरह के समोसे मिलते हैं और सभी समोसे पर एक नंबर लिखा होता है। समोसे की पहचान के लिए उस पर समोसे का नाम और एक नंबर लिखा होता है। समोसा स्टोर आउटलेट के मैनेजर शुभम ने कहा कि समोसे के ऊपर सीरियल नंबर लिखने का मुख्य कारण है कि सोमोसे की पहचान हो सके। यदि उस समोसे की क्लालिटी में कोई परेशानी हो तो ग्रहक हमें वह सीरियल नंबर बताएं। फिलहाल इस आउटलेट के दो ब्रांच हैं, एक गुरुग्राम और दूसरा बेंगलुरु में।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

तेल के खेल से बिगड़ी शेयर बाजार की चाल, सेंसेक्स 2090 अंक गिरा, क्या हुआ निफ्टी का हाल?

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

अगला लेख