Hanuman Chalisa

मकान खोदा तो निकला 'चांदी के सिक्कों' का जखीरा, उसके बाद जो हुआ वो कमाल था...

Webdunia
रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (15:24 IST)
जिले के सैपऊ कस्बे के पुराने बाजार में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुराने मकान की खुदाई करते समय पीतल के कलश में चांदी के सिक्के निकल गए। चांदी के सिक्कों को देख खुदाई कर रहा मजदूर भौंचक्का रह गया। मामले की भनक आसपास के लोगों को भी लग गई। मामले की खबर सुनकर उपखंड प्रशासन एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन बुनियाद की खुदाई कर रहा मजदूर फरार हो गया।

मीड‍ि‍या रिपोर्ट के मुताबि‍क सैपऊ कस्बे के पुराने बाजार निवासी व्यापारी कृष्णा सेठ अपने पुराने मकान को तुड़वा कर नया निर्माण करा रहा था। करीब आधा दर्जन से अधिक मजदूर जमीन पर बुनियाद की खुदाई कर रहे थे। खुदाई के दौरान एक मजदूर का फावड़ा पीतल के कलश पर लग गया। मजदूर ने जब मिट्टी को कुरेद कर देखा तो
पीतल का कलश गड़ा हुआ था, जिसके अंदर भारी मात्रा में चांदी के पुराने सिक्के भरे हुए थे।

मामले की भनक आसपास के लोगों को लग गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जैसे ही पहुंची तो मजदूर चांदी के सिक्कों से भरे कलश को लेकर भाग गया। मजदूर को भागता हुआ देख उसके पीछे स्थानीय लोग भी भागने लगे, लेकिन मजदूर ने कुछ सिक्के निकाल-निकाल कर लोगों के आगे फेंक दिए, जिससे भाग रही लोगों की भीड़ तितर-बितर हो गई और वह भी सिक्कों को जमीन से उठाने में जुट गई।

मामले की सूचना मकान का निर्माण करा रहे व्यापारी कृष्णा सेठ ने पुलिस और प्रशासन को दी। मौके पर तहसीलदार आशाराम गुर्जर और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके से 140 सिक्कों को बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर सिक्कों से भरे हुए पीतल के कलश को लेकर मजदूर फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल उपखंड प्रशासन एवं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में न बरतें ढिलाई, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव के सख्त निर्देश

DRDO ने बढ़ाई भारत की ताकत, एंटी-शिप और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण

देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है, CM धामी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं, ट्रंप ने ईरान पर फोड़ा ठीकरा

अगला लेख