Hanuman Chalisa

शराब के एक ग्‍लास और जूतों की कीमत कितनी हो सकती है, अगर वो विंस्टन चर्चिल के हों!

Webdunia
गुरुवार, 11 मार्च 2021 (14:23 IST)
इस समय पूरे सोशल मीड‍िया में सिर्फ विंस्‍टन चर्चिल के शराब के ग्‍लास और उनके जूतों की चर्चा हो रही है। उनकी कीमत को लेकर। यह कीमत इतनी है कि आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि ग्‍लास और जूतों की कीमत कितनी हो सकती है।

अगर कोई कहे कि जूतों की कीमत 40 लाख, तो सुनने वाला हर शख्स निश्चित ही हैरान हो जाएगा लेकिन ब्रिटेन में इतने मंहगे जूते नीलाम हुए हैं। हालांकि ये जूते कोई आम जूते नहीं है, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे सर विंस्टन चर्चिल के मखमली जूतों की एक जोड़ी लगभग 40,000 पाउंड में नीलाम हुई है।

इन 'लग्जरी जूतों' पर वार टाइम लीडर्स के इनिशियल्स (नाम का पहला अक्षर) की एंब्रॉयडरी की गई है। जूतों को एक बड़े ब्रांडी ग्लास के साथ नीलाम किया गया है। ये गिलास भी ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का है। जूते 29 सेंटीमीटर लंबे हैं और सोने के धागों से वार टाइम लीडर्स के नाम के पहले अक्षर उकेरे गए हैं।

ये जूते 1950 के दशक के बताए जा रहे हैं। नीलामी से पहले इनकी कीमत 10,000 और 15,000 पाउंड तक लगाई जाने की उम्मीद थी लेकिन खरीदार ने 39,040 पाउंड यानी 39,52,447 रुपये में इन्हें खरीदा  गया। इसी तरह 21 सेमी के ब्रांडी ग्लास की कीमत 7,000 से 10,000 पाउंड तक आंकी जा रही थी लेकिन ये भी 18,300 पाउंड में बिका।  यूके का एक प्राइवेट कलेक्टर इनका मालिक था।

मौजूदा मालिक ने 1998 में चप्पल और ब्रांडी का गिलास खरीदा था। जूते और ब्रांडी का गिलास बेलामेन ऑक्शनर्स द्वारा नीलाम किए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll : टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में BJP 192 सीटों पर आगे, TMC को बड़ा झटका

Donald Trump बोले- 'तूफान आ रहा है, जो रुकेगा नहीं', पोस्ट से बढ़ी हलचल, आखिर क्या है CENTCOM का Plan

TMC 226 सीटें जीतेगी, पश्चिम बंगाल के EXit polls पर ममता बनर्जी का रिएक्शन

अलीगढ़ : AMU के नदीम तरीन हॉल में कल्चरल इवेंट में अफ्रीकी छात्र की हिंदी स्पीच ने जीता दिल

एक दिन मछली खाकर कोई बंगाल नहीं जीत सकता, उसके लिए ‘आमी बांगाली’ होना पड़ेगा

सभी देखें

नवीनतम

कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा, बैलेट बॉक्स से टेम्परिंग का आरोप और आमने-सामने BJP-TMC, EC ने क्या कहा

जबलपुर हादसे पर CM मोहन यादव मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश

बंगाल में EVM की सुरक्षा को लेकर BJP-TMC कार्यकर्ताओं में टकराव, कोलकाता में स्ट्रांग रूम के बाहर ममता बनर्जी का धरना

विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित: CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, महिला सशक्तीकरण सत्र में गरमाई राजनीति

पश्चिम बंगाल में M फैक्टर के दम पर ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा, इतनी सीटें जीतने की कहीं बात

अगला लेख