Hanuman Chalisa

11 बच्‍चों की यह अमीर मां अब 100 बच्‍चे पैदा करना चाहती है!

Webdunia
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (18:27 IST)
कोई अपनी जिंदगी में कितने बच्‍चे चाहता है। ज्‍यादा से ज्‍यादा दो या तीन। लेकिन एक महिला ऐसी है जो अपने जीवन में 100 से ज्‍यादा बच्‍चे चाहती है। इस महिला की इस इच्‍छा के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है।

मास्को की यह करोड़पति महिला पहले से ही 11 बच्चों की मां है और अब सरोगेट मदर की मदद से दर्जनों और बच्चें करने की उम्मीद करती है।

23 साल की रूसी मां क्रिस्टीना ओजटर्क अपने अमीर होटल मालिक पति गैलिप ओजटर्क के साथ तटीय शहर बटूमी, जॉर्जिया में रहती हैं। यहां सरोगेट मदर बनना लीगल है। 10 सरोगेट शिशुओं और एक क्रिस्टीना के खुद के बच्चे के बाद दंपति और बच्चों के बारे में सोच रहे हैं। दरअसल, क्रिस्टीना को बच्चों से बहुत प्यार है, इसलिए वह ज्‍यादा बच्‍चे चाहती है।

क्रिस्टीना मूल रूप से मास्को की रहने वाली है। वह अपने पति गैलिप से जब मिली तो पहली नजर का प्यार हो गया था। गैलिप ने बताया कि उसके होंठों पर हमेशा मुस्कान रहती है और फिर भी वह बहुत रहस्यमयी है। मैं उसे बहुत चाहता हूं

दोनों ज्‍यादा से ज्‍यादा बच्चे चाहते थे, लेकिन उनकी प्रजनन क्षमता के चलते यह संभव नहीं था। इसलिए उन्होंने सरोगेट मदर्स की मदद लेने का फैसला किया, जो प्रति बच्चे लगभग 8,000 यूरो लेती हैं। वित्तीय रूप से संपन्न होने के कारण, उनके पास अब क्रिस्टीना की बेटी वीका के अलावा 10 बच्चे हैं।

वे सिर्फ उन महिलाओं को चुनते हैं जो युवा हैं और पहले से ही एक बार गर्भवती हो चुकी है, और वे यह सुनिश्चित करने के लिए भी जांच करते हैं कि महिलाएं बुरी आदतों या व्यसनों में नहीं हैं। वे कहते हैं कि अपने परिवार में और बच्चों को शामिल करने से पहले वे अपने मौजूदा बच्चों को थोड़ा बड़ा होने देंगे। वह यह भी स्वीकार करती है कि इतने सारे बच्चों की देखभाल करना उन बहुत मुश्‍किल है, लेकिन वे कर लेंगे क्‍योंकि उन्‍हें ऐसा करना अच्‍छा लगता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Ram mandir donation row : राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष मिलेगी 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज सबसे आगे

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

Passport : 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानिए नई दरें

अगला लेख