Hanuman Chalisa

इन 5 पौधों को सूंघने भर से भी हो जाएंगे बेहोश

Webdunia
शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (17:28 IST)
Poisonous plants: इस संसार में कई ऐसे जहरीले पेड़, पौधे या फूल है जो आपकी जान ले सकते हैं और ऐसे भी पौधे हैं जो आपको बेहोश कर सकते हैं। यदि आप कहीं जंगल में घूम रहे हों तो अनजाने पेड़ पौधों से दूर रहें। कम से कम उन्हें या उनके फूलों को सूंघने की गलती न करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ जाएंगे। जानिए ऐसे 5 पौधों के बारे में जिनकी सुगंध से ही आदमी बेहोश हो जाता है।
 
आक : यह एक ऐसा पौधा है जो दवा का भी काम करना है और जहर का भी। आयुर्वेद के अनुसार इस पौधे को उपविष में शामिल किया गया है। इस पौधे का अत्यधिक सेवन आपको मार भी सकता है और इसी सुगंध से आप बेहोश भी हो सकते हैं। इस मंदार, अर्क, अकौका भी कहते हैं। इसमें से जो दूध निकलता है वह विष के समान होता है।
 
एकोनिटम नेपेलस : यह दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा है। इसे हिन्दी में बच्छनाभ कहते हैं। यह आदमी की दिल की गति को धीमा कर उसकी जान भी ले सकता है। इसका सबसे जहरीला हिस्सा इसकी जड़ है। इसके पत्तों में भी जहर पाया जाता है। इन दोनों में ही न्यूरोटॉक्सिन होता है। इसको सूंघने भर से हो सकता है कि आप बेहोश हो जाएं। इसके फूल के कई नाम हैं- भेड़िए का दुश्मन, शैतान की हेलमेट, क्वीन ऑफ प्वायजन्स। जब कोई फूल, पत्ते या इसकी जड़ त्वचा से संपर्क में आते हैं तो वहां झुनझुनी पैदा होती है, वह हिस्सा अकड़ने लगता है  अगर भूल से इसे खा लिया जाए तो उल्टी और दस्त का दौर शुरू हो जाता है।
 
हॉगवीड : हेरेसलियम मेंटागेजिएनम भी कहते हैं। इसके संपर्क में आने से त्वचा पर छाले हो सकते हैं। सूंघने से व्यक्ति बेहोश हो सकता है। 
akade ka ped
मैनकीनील (हिप्पोमाने मालकीनीला): इसे छूना भी खतरनाक माना जाता है। इसीलिए इसके आसपास भी लोगों को जाने नहीं दिया जाता है। यह दुनिया के खतरनाक पौधों में एक माना जाता। इसके संपर्क में आप त्वचा को नुकसान होता है। इसके धुएं के संपर्क में आने से आंखों की रोशनी तक जा सकती है। इसके छोटे फल को खा लिया तो मौत की संभावना रहती है।
 
अरंडी : इसे रिकिनस कोमूनिस की झाड़ी भी कहते हैं।  इसका साइंटिफिक लैटिन नाम राइसिन है। इस पौधे की बीज से ही कैस्टर आयल यानी अरंडी का तेल निकलता है।
 
जमराशि : देखने में यह मालकांगनी के समान नजर आता है और इसके पत्ते कंगूरेदार होते हैं। पीले रंगे के इसके फूल गुच्छेदार होते हैं। इसके फल जंगली बेर के सामन। इसे भूत राशि, कॉलमुका, भूत अंकुश आदि नामों से जाना जाता है। इससे सूंघने से व्यक्ति बेहोश हो सकता है।
 
इसके पत्ते कंगूरे दार होते हैं जो देखने में मालकांगनी के समान दिखते हैं परंतु उससे बड़े होते हैं। इसके फूल पीले रंग के गुच्छों में आते हैं तथा फल जंगली बेर के समान पीले रंग के होते हैं। इस पौधे को जम राशि, भूत राशि, कॉल मुका, भूत अंकुश, इत्यादि नामों से जाना जाता है।
 
अपामार्ग : इसका वैज्ञानिक नाम अचिरांथिस अस्पेरा है। हिन्दी में इसे चिरचिटा, लटजीरा, चिरचिरा, आंधीझाड़ा आदि नामों से जाना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

बटेश्वर धाम में आस्था और आधुनिकता का दिखेगा संगम, बनेगा वैश्विक पर्यटन केन्द्र

मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 88.16% कर्मचारियों ने पूरे किए 4 से अधिक मॉड्यूल

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

CM योगी प्रेरणा से राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

आरबीआई ने खोला खजाना, सरकार को देगी 2.87 लाख करोड़ लाभांश, क्‍या आम आदमी को मिलेगी राहत?

अगला लेख