Festival Posters

जानिए दुनिया की 5 सबसे रहस्यमय जगहों के बारे में

Webdunia
Top 5 Mysterious Places
आज के समय में हम विज्ञानिक और टेक्नोलॉजी के रूप में काफी आगे बढ़ गए हैं। इस टेक्नोलॉजी की रफ़्तार इतनी तेज़ है की कई लोग आज भी इस टेक्नोलॉजी को ठीक ढंग से समझ नहीं पाए हैं। टेक्नोलॉजी कितनी भी आगे बढ़ जाए पर इस पृथ्वी को पूरी तरह से जानना बहुत मुश्किल है। एसी कई चीज़ें हैं जिन्हें पूरी तरह से समझना हमारे लिए बहुत मुश्किल है। साथ ही धरती पर भी कई एसी रहस्यमय जगह हैं जिनका लॉजिक वैज्ञानिक आज तक नहीं समझ पाएं हैं। चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ रहस्यमय जगह के बारे में.....


1. दनाकिल डिप्रेशन: यह जगह दुनिया की सबसे गर्म जगह में से एक है। साथ ही यह जगह समुद्र लेवल से 100 मीटर निचे होने के कारण सबसे ठंडी जगह भी है। इस जगह से भारी मात्रा में पोटेशिएम सॉल्ट और सल्फर निकलता है। इन तत्व के कारण आस-पास की जगह लाल, पीली, नारंगी और सफेद है। साथ ही आपको इस जगह पर नमक के पहाड़ भी देखने को मिलेंगे जिसे सफेद सोने की खान भी कहा जाता है।


2. बरमूडा ट्रायंगल: बरमूडा ट्रायंगल लंबे समय से एक रहस्य बना हुआ है। जगह उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित है। पिछले 100 सालों में इसमें 75 हवाई जहाज और 100 से ज्यादा छोटे-बड़े जहाज समा चुके हैं। ही कारण है कि यह एक मिस्ट्री या रहस्य बना हुआ है। जहाज का गायब होने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।


3. आइलैंड ऑफ डॉल: यह जगह मेक्सिको में स्थित है। यहां आपको कई गुड़ियां पेड़ों पर लटकी हुई दिखेंगी। हालांकि यह आइलैंड अब एक टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। इस डरावनी जगह को देखने के लिए दूर-दूर से कई पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। 2001 से पहले यह जगह सामान्य आइलैंड की तरह थी। इस जगह पर गुडिया का होना अभी भी रहस्यमय बना हुआ है।


4. मैग्नेटिक हिल: यह जगह भारत के लद्दाख में मौजूद है। जहां चीजें नीचे की ओर जाने के बजाए ऊपर की ओर जाती हैं। यहां गाड़ियां अपने आप ऊपर की और जाती हैं। इसलिए इस पहाड़ी को मैग्नेटिक हिल कहा जाता है। इस पहाड़ को मिस्ट्री हिल या फिर ग्रैविटी हिल के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप किसी को इंजन के साथ यहां छोड़ दें तो गाड़ी 20 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से बड़े आराम से लुढ़क सकती है।


5. क्रूकेड फॉरेस्ट: पोलैंड में ग्रेफाइनो के जंगल में 400 चीड़ के ऐसे वृक्ष हैं जो अपनी अद्भुत आकृति के लिए प्रसिद्ध हैं। ये सारे के सारे पेड़ एक खास तरह से मुड़े हुए हैं। इस जंगल को क्रूक्ड फॉरेस्ट कहते हैं। इस फॉरेस्ट में पाइन के वृक्षों को 1930 में लगाया गया था। इनकी आकृति के बारे में कोई नहीं जानता है। ये पेड़ बेस से 90 डिग्री पर मुड़ जाते हैं। एक विचित्र बात यह भी है कि सारे पेड़ उत्तर की तरफ ही मुड़े हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में सड़क पर उतरेंगे 1.50 लाख शिक्षक, TET अनिवार्यता के आदेश का विरोध

Weather Update : मौसम ने ली करवट, कहीं धूप तो कहीं बारिश, दिल्‍ली समेत कई राज्यों में अलर्ट

राहत सामग्री लेने भारत आ रहा विमान US एयर स्ट्राइक में क्षतिग्रस्त, अमेरिका पर भड़का ईरान

महावीर जयंती पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश : विरासत बचाने के लिए अपनाएं ये 10 संकल्प

युद्ध के कारण बारदाना संकट के फिर टली मध्यप्रदेश में गेहूं की खरीदी, 10 अप्रैल नई तारीख

अगला लेख