Biodata Maker

स्पेन में तूफान ग्लोरिया ने मचाई तबाही, अब तक 11 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (00:32 IST)
मैड्रिड। स्पेन में ग्लोरिया तूफान की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है और पांच लोगों के लापता होने की खबर मिली है। साथ ही इस प्रकृतिक आपदा में नदियों के तटबंध टूटते जा रहे हैं और पूर्वी स्पेन के बडे़ कृषि क्षेत्रों में खारा समुद्री पानी भरता जा रहा है।
 
उत्तर पूर्व कैटलोनिया और बैलेरिएक आईलैंड से मिली खबरों के अनुसार मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है।
 
तूफान में समुद्री लहरें उफान पर हैं तो वहीं बाढ़ में लोग फंसे हुए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में तापमान में भारी गिरावट के कारण 2 बेघर लोगों की हाइपोथर्मिया से मौत हो गई।
 
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सैंचेज ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से दौरा किया और बचाव टीम से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा है कि वह सबसे अधिक प्रभावित 5 क्षेत्रों के लिए राशि प्रदान करेंगे।
 
तूफान में चल रही हवाओं की वजह से भारी बारिश तो कहीं ओलावृष्टि जारी है। कुछ इलाकों में तो बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं।

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के बाद हालात में सुधार की संभावना है। बाढ़ से देश की सबसे लंबी नदी एब्रो का पानी तटबंध तोड़कर खेतों में पहुंच गया। समुद्री जल 3 किलोमीटर भीतर आ गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

बुद्ध के 'विहार' से नीतीश-मोदी के वर्तमान बिहार तक : विकास की खोज में एक राज्य

बिहार में भाजपा से ज्यादा वोट हासिल कर भी कैसे हार गई आरजेडी, SIR- EC पर फोड़ा ठीकरा

चुनाव जीतते ही एक्शन में भाजपा, आरके सिंह पर गिरी गाज

Srinagar Blast : पुलिस स्टेशन के पास धमाके से कई घर क्षतिग्रस्त, करोड़ों का नुकसान

मध्यप्रदेश भाजपा ने 13 संभाग प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी, SIR का जिम्मा पहली चुनौती

अगला लेख