दुनियाभर में कोरोना से अब तक 15.95 लाख लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (14:39 IST)
वॉशिंगटन/रियो डि जेने‍रियो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में अब तक 15.95 लाख लोगों की मौत हो चुकी है तथा 7.1 करोड़ से ज्यादा लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (CSSE) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 7.1 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15 लाख 94 हजार 775 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.58 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 2.95 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है।
 
भारत दूसरे स्थान पर : संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या करीब 98.26 लाख हो गई है। इस दौरान 33 हजार 494 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 93.24 लाख से अधिक हो गई है। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर करीब 3.60 लाख रह गए हैं। इसी अवधि में 442 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,42,628 हो गया है।
ALSO READ: देश में एक दिन में कोरोनावायरस के 30,006 नए मामले, 442 की मौत
ब्राजील में 48 लाख से ज्यादा संक्रमित : ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 68.36 लाख से ज्यादा हो गई है और 1.80 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 25.74 लाख से ज्यादा हो गई है, 45,370 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 24.05 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 57,671 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
 
ब्रिटेन ने इटली को संक्रमितों के मामले में एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है और यहां 18.14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 63,603 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ इटली में अब तक 18.05 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 63,387 लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: कोरोना इफेक्ट : विदेश यात्रा बजट में 75% तक कटौती कर सकती है सरकार
भारत के पड़ोसी पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 4.35 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8724 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 3.94 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6542 लोगों की जान जा चुकी है।
 
कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,858 , बोलीविया में 9013, मिस्र में 6877, चीन में 4748, ग्वाटेमाला में 4376, पनामा में 3309 और होंडुरास में 2971 लोगों की मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख