भारी हिमपात, बर्फ की सफेद चादर से ढंका श्रीनगर (देखें फोटो)

Webdunia
शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (14:31 IST)
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर तथा उसके आसपास के इलाके में शनिवार सुबह से हिमपात हो रहा है, जिसके कारण पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। इस इलाके में शुक्रवार को बारिश हुई थी। छतों, पेड़ों, बिजली के खम्भों तथा खेतों के साथ-साथ सड़कें भी सफेद हो गई हैं। 
 
हिमपात रुक गया है और आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाये हुए हैं।
 
इस इलाके में सुबह से लगभग दो इंच हिमपात हुआ है। अभी तक बर्फ को हटाने का काम शुरू नहीं हुआ है।
 
ज्यादातर जलाशयों तथा सड़कों पर बर्फ पिघलने लगी है। छतों तथा पेड़ों से भी बर्फ पिघलने लगी है।
विभिन्न स्थानों पर लोग, जिसमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं, बर्फ के साथ खेलते हुए देखे जा सकते हैं।
पार्कों में काफी भीड़ है और लोग तस्वीरें खींचते नजर आ रहे हैं।
 
कई इलाकों में लोग कल रात से ही बिजली गुल होने की शिकायत कर रहे हैं। शहर में हालांकि हिमपात के कारण यातायात प्रभावित नहीं हुआ है।
 
 
मौसम विभाग ने श्रीनगर तथा अन्य मैदानी इलाकों में बारिश तथा हिमपात होने की संभावना व्यक्त की है। आज सुबह से ही हरेसा (सर्दियों के मौसम में बनने वाला विशेष खाद्य पदार्थ) की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्यों तेजी से इस धर्म को छोड़ रहे लोग, कैसी है हिन्दुओं की हालत, जानिए किन देशों में बढ़े धर्मपरिवर्तन के मामले

टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं भारत और भारतीय?

क्या होता है टैरिफ?, ट्रंप के फैसले से भारत पर क्या पड़ सकता है असर?

ग़ाज़ा: भोजन की आस में इंतज़ार के दौरान लगभग 1,400 फ़लस्तीनियों की मौत

अगला लेख