तंजानिया में छोटा यात्री विमान दुर्घटना के बाद विक्टोरिया झील में गिरा, 19 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 6 नवंबर 2022 (23:09 IST)
नैरोबी। पूर्वी अफ्रीका में स्थित तंजानिया में एक हवाई अड्डे की तरफ जा रहा एक छोटा यात्री विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होकर विक्टोरिया झील में गिर गया। तंजानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा ने बताया कि इस हादसे में विमान सवार 19 लोगों की मौत हो गई।
 
अधिकारियों ने कहा कि विमान में सवार 26 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान बुकोबा हवाई अड्डे की ओर जा रहा था, लेकिन हादसे का शिकार हो गया। अभी यह नहीं पता चल सका है कि बचाए गए लोगों में से किसी की अस्पताल में मौत हुई है या नहीं।
 
तंजानिया की एअरलाइन कंपनी ‘प्रीसीजन एयर’ ने कहा कि विमान ने तटवर्ती शहर ‘दार एस सलाम’ से उड़ान भरी थी। मीडिया की खबरों में झील में काफी हद तक डूबे विमान की तस्वीर दिखाई गई है। 
 
कागेरा प्रांत के पुलिस कमांडर विलियम मवापाघले ने कहा कि बचावकर्मियों ने काफी लोगों को बचाया है। विलियम ने कहा कि जब विमान हवा में 100 मीटर की ऊंचाई पर था, तभी इसे खराब मौसम का सामना करना पड़ा। बरसात हो रही थी और विमान पानी में गिर गया। बचाव कार्य जारी है। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में बारिश ने ली 18 लोगों की जान, राजस्थान भी पानी पानी, क्या है अन्य राज्यों का हाल?

LIVE: शशि थरूर बोले, देश पहले, पार्टी बाद में

भारत पाकिस्तान मैच के बीच आज होने वाला मैच रद्द, जानिए WCL ने क्यों लिया यह फैसला?

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

अगला लेख