शांति सेना में शामिल BSF के 2 भारतीय सैनिक कांगो में हिंसक प्रदर्शन के दौरान शहीद

Webdunia
बुधवार, 27 जुलाई 2022 (00:45 IST)
नई दिल्ली। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 2 भारतीय सैनिकों के शहीद होने की दुखद खबर है। ये दोनों सैनिक सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कार्यरत थे और कांगो में शांति सेना का हिस्सा थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी है।
 
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के बुटेम्बो में मंगलवार को हुए हिंसक सशस्त्र विरोध प्रदर्शन के दौरान संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा दल के सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 2 जवान शहीद हो गए। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इन हमलों के दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।
 
उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में बीएसएफ के 2 बहादुर भारतीय शांति सैनिकों के शहीद होने पर उन्हें गहरा दु:ख हुआ। वे संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा थे, जिसे मोनुस्को के नाम से जाना जाता है।
 
 
सोमवार को धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हालांकि बुटेम्बो में मंगलवार को स्थिति हिंसक हो गई। शुरुआत में प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सैनिकों ने हवा में गोलियां चलाईं और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बीएसएफ के जवानों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को खदेड़ दिया। लेकिन वे फिर से जमा हो गए। मोरक्को और भारतीय सैनिकों ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की। हादसे में बीएसएफ के 2 जवान शहीद हो गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख