दक्षिण अफ्रीका में दंगों में 212 की मौत, निशाने पर भारतीय

Webdunia
शनिवार, 17 जुलाई 2021 (12:17 IST)
जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नताल और गौतेंग प्रांत में दंगों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 212 हो गई। दंगों की आड़ में भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है। दंगों पर नियंत्रण के लिए सेना तैनात कर दी गई है। 
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के अधीन कार्यवाहक मंत्री कुम्बुद्ज़ो नत्शवेनी ने कहा कि क्वाज़ुलु-नताल प्रांत में मृतक संख्या 180 हो गई है और यहां 1692 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं गौतेंग प्रांत में दंगो में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। इस मामले में 137 और लोगों को हिरासत में लिया गया है। यहां अब तक 862 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के कारावास के बाद दंगे भड़क उठे थे। गौतेंग और क्वाज़ुलु-नताल प्रांत में स्थिति पर नियंत्रण के लिए सेना को भेजा गया है। दक्षिण अफ्रीकी नेशनल डिफेंस फोर्स ने हिंसा को रोकने के लिए 25 हजार सैनिकों की तैनाती की है।
 
हिंसापूर्ण माहौल के बीच भारतीयों और भारतीय मूल दक्षिण अफ्रीकी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कई भारतीयों के कई स्टोर लूट लिए गए गोदामों में आग लगा ली गई।
 
जैकब जुमा को 15 साल की सजा : दक्षिण अफ्रीका के सुप्रीम कोर्ट ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को अदालत की अवमानना के लिए मंगलवार को 15 माह कैद की सजा सुनाई। उनके कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे आयोग के समक्ष पेश होने में विफल रहने के लिए उच्चतम न्यायालय ने उन्हें अवमानना का दोषी पाया।
 
क्यों हो रहे हैं भारतीयों पर हमले : जैकब जुमा 2009 से 2018 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति थे तब वहां गुप्ता बंधुओं का दबदबा था। पचास अरब रैंड के भ्रष्टाचार में जुमा मुख्य आरोपी हैं, इसमें तीन गुप्ता बंधु भी शामिल हैं। गुप्ता बंधुओं ने उनके साथ निकटता के कारण भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। गुप्ता बंधुओं ने जुमा के दो बच्चों को भी फायदा पहुंचाया, जो दुबई में स्वनिर्वासन में रह रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने उनके प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्‍या है मामला...

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई

अगला लेख