बलूचिस्तान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 2 पायलट समेत 6 सैन्य अधिकारियों की मौत

Webdunia
सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (15:01 IST)
इस्लामाबाद। दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर रविवार रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 2 पायलट समेत सेना के 6 अधिकारियों की मौत हो गई। यह हादसा हरनाई इलाके के खोस्त में एक उड़ान अभियान के दौरान हुआ। दुर्घटना क्यों हुई, इसकी अभी कोई वजह सामने नहीं आई है।

सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी। सेना की तरफ से कहा गया कि रविवार रात प्रांत के हरनाई इलाके के खोस्त में एक उड़ान अभियान के दौरान यह हादसा हुआ। सेना ने कहा कि दो पायलटों समेत हेलीकॉप्टर में सवार छह कर्मियों की हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना क्यों हुई, इसकी कोई वजह नहीं बताई गई है।

यह दुर्घटना एक अगस्त को बलूचिस्तान में इसी तरह की घटना के एक महीने से अधिक समय बाद हुई है। तब पाकिस्तान सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक लेफ्टिनेंट जनरल सहित उसमें सवार सभी छह कर्मियों की मौत हो गई थी। सेना के मुताबिक, वह हादसा खराब मौसम के कारण हुआ था।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

अगला लेख