कैलीफोर्निया के रेल यार्ड में कर्मचारी ने की गोलीबारी, 8 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 27 मई 2021 (09:25 IST)
सैन जोस (अमेरिका)। कैलीफोर्निया के रेल यार्ड में एक कर्मचारी ने बुधवार को गोलीबारी की जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद उस कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। गोलीबारी सुबह करीब 6.30 बजे 'वैली ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी' (वीटीए) की 2 इमारतों में हुई। वीटीए सांता क्लारा काउंटी में बस, लाइट रेल तथा अन्य सेवाएं प्रदान करता है।

ALSO READ: भारत में कोरोना महामारी बनी अफगान मरीजों के लिए बुरी खबर
 
सांता क्लारा काउंटी के शेरिफ लॉरी स्मिथ ने कहा कि जब हमारे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तब वह गोलियां चला रहा था। बाद में उसने अपनी जान ले ली। घटना में घायल हुए 1 व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि हमलावर की पहचान 57 वर्षीय सोम कैस्सिडी के रूप में हुई है। वह वीएटी के लिए 2012 से काम कर रहा था।
 
शेरिफ के प्रवक्ता ने बताया कि रेल परिसर में विस्फोटक उपकरण होने की आशंका के मद्देनजर वहां पर बम निरोधक दस्ते तलाशी ले रहे हैं। मृतकों में वीटीए के कर्मचारी शामिल हैं, हालांकि अधिकारियों ने अभी उनकी पहचान उजागर नहीं की है। डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जेफ रोजेन ने कहा कि गोलीबारी की घटना संभवत: एक बैठक के दौरान हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड हुआ Trump is Dead?

डोनाल्ड ट्रंप को मिलेगी चुनौती, बदलेगी दुनिया की राजनीति

इजराइली सेना का सना पर हवाई हमला, हुती प्रधानमंत्री रहावी की मौत

चीन की वुल्फ वॉरियर रणनीति के आगे झुक गए ट्रम्प

ट्रंप टैरिफ से कैसे निपटेगा भारत, वाणिज्य मंत्रालय ने बताई योजना

सभी देखें

नवीनतम

Modi In China : सीमा पर शांति, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, पीएम मोदी और जिनपिंग में क्या हुई बात, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Operation Sindoor पर संसद में हुई बहस, क्‍यों नहीं बोले मनीष तिवारी, दिया यह जवाब...

PM Modi : मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

Indore : गैंगस्टर सलमान लाला की मौत, तालाब में मिली लाश, भागने की कर रहा था कोशिश

SCO Summit : एससीओ नेताओं का ग्रुप फोटो सेशन, एक मंच पर PM मोदी, जिनपिंग, पुतिन और शहबाज

अगला लेख