रूस के कजान में 9/11 जैसा हमला, ड्रोन से 3 बहुमंजिला इमारत को बनाया निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 21 दिसंबर 2024 (13:11 IST)
9/11 like attack on kazan : रूस के कजान में ड्रोन से 9/11 जैसा हमला किया गया है। रुसी मीडिया के अनुसार, राजधानी मोस्को से 720 किलोमीटर दूर कजान में एक ऊंची इमारत पर एक के बाद एक 8 ड्रोन दागे गए। बताया जा रहा है कि ड्रोन से रूस की 3 बिल्डिंगों को निशाना बनाया गया है। रिहायशी इलाके में हुए इस हमले से कजान में हड़कंप मच गया।
 
रूसी राज्य समाचार एजेंसी TASS ने कजान में 8 ड्रोन से 3 बहुमंजिला इमारत को निशाना बनाया गया। हमले के बाद कजान एयरपोर्ट बंद किया गया। रूस ने युक्रेन पर हमले का आरोप लगाया। राजधानी मोस्को से 720 किलोमीटर दूर कजान में एक ऊंची इमारत को निशाना बनाया गया। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक ड्रोन इमारत से टकराते हुए नजर आ रहा है।
 
कहां है कजान : कजान रूस के तातारस्तान गणतंत्र खंड की राजधानी है। यह ताताररस्तान का सबसे बड़ा शहर है। वोल्गा नदी और काज़ानका नदी के संगम पर स्थित यह शहर रूस का 8वां सबसे अधिक आबादी वाला नगर है। यहां इस वर्ष ब्रिक्स समिट का भी आयोजन हुआ था। 
 
क्या हुआ था 9/11 को : 11 सितंबर 2001 को कुख्यात आतंकी संगठन अल कायदा के अमेरिका के ट्वीन टॉवर पर हुए आतंकी हमले को 9/11 के नाम से जाना जाता है। इस हमले में 2,977 लोग मारे गए जबकि हजारों घायल हुए। कम से कम 10  अरब डॉलर के बुनियादी ढांचे और संपत्ति का नुकसान हुआ। इसे इतिहास का सबसे घातक आतंकवादी हमला माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

लोकसभा चुनाव में धांधली नहीं होती तो मोदी पीएम भी नहीं होते, राहुल ने सीटों का आंकड़ा भी दिया

राजनाथ की राहुल को चुनौती, फोड़ दो सबूतों का एटम बम

सभी देखें

नवीनतम

Malegaon blast : मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया, साध्वी प्रज्ञा का बड़ा खुलासा

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, जल विद्युत परियोजना स्थल पर हुआ भूस्खलन, 12 मजदूर घायल

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को अरुण जेटली की धमकी का क्या है सच, बेटा बोला- उनका निधन तो 2019 में हो गया था

पुणे के गांव में सांप्रदायिक हिंसा मामला, 500 से ज्‍यादा के खिलाफ FIR, 17 लोगों को हिरासत में लिया

Prajwal Revanna : युवा सांसद बन बटोरी थीं सुर्खियां, 50 महिलाओं के साथ बलात्कार के आरोप, ऐसे हुआ प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा

अगला लेख