9 साल की भारतीय लड़की ने दुबई में जीता दस लाख डॉलर का जैकपॉट

Webdunia
मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (23:08 IST)
दुबई। दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर लॉटरी में नौ वर्षीय भारतीय बालिका ने दस लाख डॉलर का जैकपॉट जीता है। इससे 6 साल पहले इसी लॉटरी में उसने लक्जरी कार जीती थी।
 
खलीज टाइम्स की खबरों में कहा गया है कि एलिजा एम नामक लड़की ए ग्रेड स्कूल की छात्रा है। उसने यह जैकपॉट जीता है और उसका टिकट नंबर 0333 है।
 
उसके पिता की पहचान एम के रूप में है। वे मुंबई के हैं और दुबई में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे 2004 से नियमित रूप से इसमें हिस्सा लेते रहे हैं। 
 
अखबार ने कहा है कि उनका लकी नंबर 9 है। उन्होंने अपनी बेटी एलिजा के नाम पर टिकट संख्या 0333 ऑनलाइन खरीदने का निर्णय किया। खबर में कहा गया है कि इससे पहले जनवरी 2013 में उसने एक लक्जरी कार जीती थी।
 
दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर की शुरुआत 1999 में हुई थी और इसके बाद से वह 140वीं भारतीय नागरिक है जिसने दस लाख डॉलर का इनाम जीता है। इसमें दो और विजेताओं के नाम का ऐलान किया गया है जिन्हें लक्जरी मोटर बाइक मिली है। एक अन्य भारतीय नागरिक मोहम्मद हनीफ आदम ने इंडियन स्काउट बॉबर जीता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

अगला लेख