अमेरिका के उड़ान के लिए तैयार विमान के पंख पर जा चढ़ा एक शख्स

Webdunia
सोमवार, 14 दिसंबर 2020 (17:11 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के लॉस वेगास में 41 वर्षीय व्यक्ति उड़ान भरने के लिए तैयार एक विमान के पंख पर चढ़ गया। व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है। लॉस वेगास मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग ने बताया कि शनिवार को मैकरन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति अलास्का एयरलाइंस के विमान के पंख पर चढ़ गया। उड़ान में सवार एक यात्री एरिन इवांस ने बताया कि व्यक्ति पंख पर करीब 45 मिनट तक रहा।
ALSO READ: गो एयर का विमान आपात चिकित्सीय स्थिति में कराची में उतरा
लॉस वेगास से पोर्टलैंड जा रहे विमान के पायलट ने उड़ान के पहले एक व्यक्ति को करीब आते हुए देखा और नियंत्रण टॉवर को इस बारे में सूचना दी। यात्री इवांस ने घटना का वीडियो बनाया और उसे फेसबुक पर अपने पेज पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि हम उसे विमान के पंख पर देख हैरान रह गए। हमें लगा कि कहीं वह किसी आतंकी वारदात के लिए तो नहीं आया है?
 
इस दौरान यात्रियों को विमान में ही रहने को कहा गया और उस व्यक्ति को विमान के पंख से उतरने को कहा गया। पुलिस ने हवाई अड्डे में अनधिकृत तौर पर घुसने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर वह विमान के पंख तक कैसे पहुंच गया? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख