वर्जीनिया की आर्या वालवेकर बनीं ‘मिस इंडिया यूएसए’

Webdunia
रविवार, 7 अगस्त 2022 (08:50 IST)
वाशिंगटन। वर्जीनिया की भारतीय अमेरिकी किशोरी आर्या वालवेकर ने इस साल ‘मिस इंडिया यूएसए’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। आर्या (18) को न्यूजर्सी में आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता में ‘मिस इंडिया यूएसए 2022’ का ताज पहनाया गया। ‘यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया’ की छात्र सौम्या शर्मा दूसरे और न्यूजर्सी की संजना चेकुरी तीसरे स्थान पर रहीं।
 
आर्या ने कहा कि स्क्रीन पर स्वयं को देखना और फिल्मों एवं टेलीविजन में अभिनय करना बचपन से मेरा सपना रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें नई-नई जगहों पर जाना, खाना पकाना और विभिन्न मुद्दों पर वाद-विवाद करना पसंद है।
 
वाशिंगटन स्टेट की अक्षी जैन को ‘मिसेज इंडिया यूएसए’ का ताज पहनाया गया। न्यूयॉर्क की तन्वी ग्रोवर को ‘मिस टीन इंडिया यूएसए’ चुना गया।
 
तीस राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 74 प्रतियोगियों ने तीन अलग-अलग प्रतियोगिताओं ‘मिस इंडिया यूएसए’, ‘मिसेज इंडिया यूएसए‘ और ‘मिस टीन इंडिया यूएसए’ में भाग लिया। तीनों श्रेणियों के विजेताओं को इसी समूह द्वारा आयोजित ‘वर्ल्डवाइड पीजेंट्स’ में भाग लेने के लिए अगले साल की शुरुआत में मुंबई जाने का मौका मिलेगा।

चित्र सौजन्य : आर्या वालवेकर इंस्टाग्राम अकाउंट

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख