rashifal-2026

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सीमा पर जंग से हालात, किसको कितना नुकसान?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 12 अक्टूबर 2025 (08:36 IST)
Pakistan Afghanistan Tension : काबुल में आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों पर पाकिस्तानी सेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तनाव चरम पर पहुंच गया है। सीमा पर दोनों ओर से भारी गोलीबारी हो रही है। 
 
पाकिस्तानी फौज वर्तमान समय में एक साथ कई मोर्चों पर पिट रही है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाकिस्तान की सेना की नाक में दम कर दिया है। मीडिया खबरों के अनुसार, नंगरहार तथा कुनार प्रांतों में कई पाकिस्तानी चौकियों पर अफगान सेना ने कब्जा कर लिया है।
 
एयर स्ट्राइक के 24 घंटे के भीतर ही टीटीपी के लड़ाकों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में पुलिस ट्रैनिंग स्कूल में हमला कर 7 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में 6 आतंकवादियों को मार गिराया।
 
इसके बाद सीमा और दोनों देशों में जंग से हालात नजर आ रहे हैं। अफगानिस्तान के सैनिकों ने डूरंड लाइन के पास कई पाकिस्तानी चौकियों पर गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना की 2 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया गया और कई चौकियां तबाह कर दी गई। इस हमले में 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
 
अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमारा ऑपरेशन आधी रात को खत्म हो गया। अगर पाकिस्तान ने फिर से अफगानिस्तान सीमा का उल्लंघन किया, तो हमारी सेना देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा कि अफगानिस्तान को भी भारत की तरह मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, ताकि वह पाकिस्तान की ओर बुरी नजर से देखने की हिम्मत न कर सके। इधर पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया कि उसके गोलाबारी में अफगानिस्तान की 19 चौकियां तबाह कर दी। बहरहाल दोनों ही देशों की सेनाएं सीमा पर अलर्ट नजर आ रही है।
 
डूरंड लाइन को लेकर क्यों है अफगानिस्तान और पाकिस्तान में विवाद : अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 2640 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा का नाम डूरंड रेखा है। दुनिया की यह सबसे खतरनाक रेखा पश्तून जनजातीय इलाके से होकर दक्षिण में बलूचिस्तान के बीच से होकर गुजरती है और पश्तूनों और बलूचों को दो देशों में बांटती हैं। इसे 1893 में ब्रिटिश इंडिया और एमिरेट्स ऑफ अफगानिस्तान के बीच बनाया गया था। इस बॉर्डर का नाम सर हेनरी डूरंड के नाम पर रखा गया है। अफगानिस्तान इस रेखा को काल्पनिक सीमा मानता है और कभी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं करता। 
 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

Indigo के इंतजार में यात्री की मौत, हालात और हुए बदतर, अब भी रद्द हो रहीं उड़ानें, अब तक 610 करोड़ रुपए का रिफंड

नवजोत सिद्धू ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, कहा सीएम बनने के लिए 500 करोड़ का सूटकेस

जनरल रावत का जीवन देशभक्ति की प्रेरणादायक मिसाल, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

वंदे मातरम के 150 वर्ष पर लोकसभा में चर्चा, कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, क्यों याद आया आपातकाल?

LIVE: लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा, क्या बोले पीएम मोदी?

अगला लेख