विमान बना आग का गोला, ऊंचे पेड़ों ने बचाई पायलट और यात्री की जान, पढ़िए रोमांचभरी खबर

Webdunia
बुधवार, 2 नवंबर 2022 (17:33 IST)
कई बार चमत्कारिक हादसों में भी पायलट और यात्री बच जाते हैं। ऐसी एक घटना ब्रिटेन में हुई। यहां Rochester Airport से उड़ान भरने वाला विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान एक आग के गोले में बदल गया। बड़ी बात यह है कि पायलट और यात्री को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। पेड़ों ने पायलट और यात्री की जान को बचा लिया। 
 
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक घटना सोमवार सुबह की है। विमान एक जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसकी खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सर्विसेज के साथ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया गया।
 
 
प्लेस पूरी तरह नष्ट हो गया, लेकिन पायलट और यात्री पूरी तरह से सु‍रक्षित बच गए। जिस जंगल के ऊपर से विमान गुजर रहा था। वहां इतने ऊंचे-ऊंचे पेड़ थे जिसकी चपेट में विमान आसानी से आ गया।
 
विमान में सिर्फ दो लोग ही सवार थे, पति पत्नी थे। पति पायलट था जबकि पत्नी यात्री के रूप में यात्रा कर रही थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही जंगली इलाके में पहुंचने के बाद विमान क्षतिग्रस्त हो गया।  Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख